गणेश जी दूर करें जीवन के संकट, आज बुधवार को अपनों को भेजें ये प्रेरणादायक कोट्स

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Good Morning Motivational Quotes

Good Morning Motivational Quotes: बुधवार का दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश को समर्पित होता है. इस शुभ दिन पर उनके आशीर्वाद से जीवन के सभी संकट दूर हो सकते हैं. आज के दिन अपनों को प्रेरणादायक उद्धरण भेजें, जो न केवल ऊर्जा से भरें, बल्कि उनके दिन की शुभ शुरुआत भी करें.

विज्ञापन

Good Morning Motivational Quotes: बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है. उन्हें विघ्नहर्ता, बुद्धि के देवता और सिद्धि-दाता कहा जाता है. ऐसा माना जाता है कि बुधवार को गणेश जी की पूजा और उनका स्मरण करने से कार्यों में आने वाले सभी विघ्न दूर होते हैं और सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है. इस शुभ दिन की शुरुआत यदि गणेश जी से जुड़ी प्रेरणादायक शुभकामनाओं और कोट्स से की जाए, तो दिन सकारात्मक ऊर्जा और आत्मबल से भर जाता है.

नीचे कुछ गणेश जी के गुड मॉर्निंग कोट्स दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप न सिर्फ अपने लिए, बल्कि अपनों को भेजकर भी दिन को शुभ बना सकते हैं.

गुड मॉर्निंग कोट्स – बुधवार विशेष

  • “गणपति बप्पा का नाम लो, हर मुश्किल आसान हो जाएगी, शुभ बुधवार!”
  • “जहां गणेश जी का वास होता है, वहां अज्ञान नहीं टिकता – शुभ प्रभात.”
  • “बुधवार की सुबह गणेश जी के नाम से करें, दिन भर सफलता आपके कदम चूमेगी.”
  • “गणेश जी का आशीर्वाद मिले हर पल, यही कामना है इस शुभ बुधवार को. शुभ प्रभात!”
  • “ज्ञान, बुद्धि और विजय के प्रतीक गणेश जी आपका मार्ग प्रशस्त करें. सुप्रभात!”

गणेश जी से प्रार्थना के शब्द

  • “हे विघ्नहर्ता! हमारे जीवन से संकटों को दूर करें और सकारात्मकता भरें.”
  • “गणपति जी का नाम लो, मन शांत होगा, बुद्धि निर्मल होगी और कार्य सफल होंगे.”
  • बुधवार को गणेश जी की आराधना और उनके विचारों का चिंतन मन को स्थिरता, संतुलन और विवेक प्रदान करता है. अगर दिन की शुरुआत सकारात्मक विचारों और प्रभु स्मरण से की जाए, तो ना सिर्फ दिन अच्छा गुजरता है, बल्कि मन में ऊर्जा और प्रसन्नता बनी रहती है.
  • गणपति बप्पा मोरया! मंगलमूर्ति मोरया! शुभ बुधवार!
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola