God Quotes: अगर जीवन में सुकून, विश्वास और सकारात्मकता चाहिए तो पढ़ें ये 10 ईश्वर के अनमोल विचार

Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Dec 2025 1:27 PM

विज्ञापन

ईश्वर के 10 अनमोल विचार

ईश्वर के विचार (God Quotes) जीवन में शांति, आत्मबल और सही दिशा देने वाले हैं, जो तनाव और मुश्किल समय में सहारा बनते हैं.

विज्ञापन

God Quotes: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान तनाव, डर और निराशा से घिरा रहता है. ऐसे समय में ईश्वर के विचार (God Quotes) मन को शांति देने के साथ-साथ हमें सही दिशा दिखाने का काम करते हैं. भगवान पर विश्वास रखने से न सिर्फ आत्मबल बढ़ता है बल्कि मुश्किल समय में आगे बढ़ने की ताकत भी मिलती है.

अगर आप भी अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, धैर्य और आस्था को मजबूत करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है. जी हां, आज हम आपको इस आर्टिकल में ईश्वर से जुड़े 10 अनमोल विचार (God Quotes in Hindi) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके मन और जीवन दोनों को सकारात्मक दिशा देंगे.

ईश्वर के 10 अनमोल विचार (God Quotes in Hindi)

1. भगवान हर जगह है, बस उसे महसूस करने की जरूरत है.

    2. ईश्वर पर विश्वास रखो, वो हर मुश्किल आसान कर देते हैं.

    3. जब रास्ता ना दिखे, तब भगवान पर भरोसा ही सबसे बड़ा सहारा होता है.

    4. भगवान देर करते हैं, अंधेर नहीं.

    5. सच्ची श्रद्धा से मांगा गया कुछ भी व्यर्थ नहीं जाता.

    6. जो होता है, अच्छे के लिए होता है – यही ईश्वर की लीला है.

    7.भगवान वही देते हैं, जो हमारे लिए सबसे अच्छा होता है.

    8. मुश्किल वक्त में भगवान का नाम सबसे बड़ी ताकत बनता है.

    9. ईश्वर पर भरोसा रखने वाला कभी अकेला नहीं होता.

    10. भगवान के भरोसे छोड़ दो, सब अपने आप सही हो जाएगा.

    ईश्वर के 10 अनमोल विचार अर्थ सहित

    भगवान हर जगह है, बस उसे महसूस करने की जरूरत है

    ईश्वर को देखने से ज्यादा महसूस करना जरूरी होता है. जब हम अपने मन को शांत रखते हैं, तभी हमें भगवान की मौजूदगी का एहसास होता है.

    ईश्वर पर विश्वास रखो, वो हर मुश्किल आसान कर देते हैं

    जिंदगी में चाहे कितनी भी परेशानी क्यों न आए, अगर भगवान पर सच्चा विश्वास हो तो हर मुश्किल का हल जरूर निकलता है.

    जब रास्ता ना दिखे, तब भगवान पर भरोसा ही सबसे बड़ा सहारा होता है

    जब हालात हमारे कंट्रोल से बाहर लगते हैं, तब भगवान पर भरोसा हमें टूटने से बचाता है और आगे बढ़ने की हिम्मत देता है.

    भगवान देर करते हैं, अंधेर नहीं

    यह कोट हमें धैर्य रखना सिखाता है. ईश्वर हर चीज सही समय पर देते हैं, बस हमें इंतजार करना आना चाहिए.

    सच्ची श्रद्धा से मांगा गया कुछ भी व्यर्थ नहीं जाता

    अगर आपकी प्रार्थना सच्चे दिल से की गई है, तो भगवान उसे जरूर सुनते हैं, भले ही जवाब देर से मिले.

    जो होता है, अच्छे के लिए होता है – यही ईश्वर की लीला है

    जिंदगी में हर घटना के पीछे भगवान की कोई न कोई योजना होती है, जो हमें आगे चलकर समझ आती है.

    भगवान वही देते हैं, जो हमारे लिए सबसे अच्छा होता है

    कई बार हम कुछ और चाहते हैं, लेकिन ईश्वर हमें वही देते हैं जो हमारे भविष्य के लिए सही होता है.

    मुश्किल वक्त में भगवान का नाम सबसे बड़ी ताकत बनता है

    दुख और संकट के समय भगवान का नाम लेना मन को शांत करता है और आत्मबल बढ़ाता है.

    ईश्वर पर भरोसा रखने वाला कभी अकेला नहीं होता

    जो इंसान भगवान पर विश्वास करता है, उसे कभी अकेलापन महसूस नहीं होता क्योंकि ईश्वर हर पल उसके साथ होते हैं.

    भगवान के भरोसे छोड़ दो, सब अपने आप सही हो जाएगा

    जब हम अपनी चिंता भगवान को सौंप देते हैं, तब जीवन अपने आप आसान हो जाता है.

    विज्ञापन
    Shaurya Punj

    लेखक के बारे में

    By Shaurya Punj

    शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

    Prabhat Khabar App :

    देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

    Download from Google PlayDownload from App Store
    विज्ञापन
    Sponsored Linksby Taboola