भारत के आसमान दिखने लगा चंद्र ग्रहण, जानें किस शहर में कब से कब तक देगा दिखाई
Author : Shaurya Punj Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 03 Mar 2026 6:30 AM
चंद्र ग्रहण का शहरों में दिखने का सही समय
Chandra Grahan 2026 Sutak Kaal: आज साल 2026 का पहला चंद्रग्रहण लगा है. चंद्र ग्रहण का क्या हैं नियम, और किन बातों का रखना है विशेष ध्यान.
Chandra Grahan 2026 Sutak Kaal: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण आज 3 मार्च को लगा है. खास बात यह है कि यह ग्रहण होली के एक दिन पहले पड़ रहा है, जिसके कारण धार्मिक मान्यताओं में इसका महत्व और बढ़ गया है. यह चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू हो चुका है और शाम 6 बजकर 47 मिनट तक चलेगा. ग्रहण के साथ ही सूतक काल भी प्रभावी रहेगा, जिसे शास्त्रों में विशेष महत्व दिया गया है.
सूतक काल शुरू
चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है. इसी आधार पर 3 मार्च को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से सूतक प्रभावी हो चुका है. ग्रहण समाप्त होते ही सूतक काल भी समाप्त माना जाएगा.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल के दौरान शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते. इस समय को संयम, साधना और सावधानी का काल माना जाता है.
सूतक काल के नियम क्या हैं?
- सूतक लगते ही कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक माना गया है:
- पूजा-पाठ या देवी-देवताओं की मूर्तियों को स्पर्श न करें.
- किसी भी प्रकार के शुभ या मांगलिक कार्य से बचें.
- बाल, नाखून या दाढ़ी कटवाने से परहेज करें.
- भोजन पकाना या खाना वर्जित माना जाता है.
- बाहरी मेल-मिलाप और अनावश्यक यात्राओं से बचने की सलाह दी जाती है.
हालांकि ये सभी नियम धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं, और लोग अपनी आस्था के अनुसार इनका पालन करते हैं.
भारत के प्रमुख शहरों में चंद्र ग्रहण का समय
देश के अलग-अलग शहरों में चंद्र ग्रहण अलग-अलग समय पर दिखाई देगा. नीचे प्रमुख शहरों के समय दिए गए हैं:
दिल्ली
दिल्ली: शाम 6:26 बजे से 6:46 बजे तक (20 मिनट)
बिहार और झारखंड
- पटना: शाम 5:55 बजे से 6:46 बजे तक (51 मिनट)
- रांची: शाम 5:55 बजे से 6:46 बजे तक (51 मिनट)
उत्तर प्रदेश और आसपास के शहर
- लखनऊ: शाम 5:59 बजे से 6:47 बजे तक (48 मिनट)
- कानपुर: शाम 6:14 बजे से 6:46 बजे तक (32 मिनट)
- वाराणसी: शाम 6:04 बजे से 6:46 बजे तक (43 मिनट)
- मेरठ: शाम 6:17 बजे से 6:47 बजे तक
- नोएडा: शाम 6:20 बजे से 6:47 बजे तक
- आगरा: शाम 6:16 बजे से 6:47 बजे तक
- प्रयागराज: शाम 6:08 बजे से 6:46 बजे तक (38 मिनट)
पूर्वी भारत
- कोलकाता: शाम 5:43 बजे से 6:46 बजे तक (1 घंटा 03 मिनट)
- भुवनेश्वर: शाम 5:54 बजे से 6:46 बजे तक (52 मिनट)
- गुवाहाटी: शाम 5:27 बजे से 6:46 बजे तक (1 घंटा 19 मिनट)
दक्षिण भारत
- चेन्नई: शाम 6:21 बजे से 6:46 बजे तक (26 मिनट)
- हैदराबाद: शाम 6:26 बजे से 6:46 बजे तक (20 मिनट)
- बेंगलुरु: शाम 6:32 बजे से 6:46 बजे तक (14 मिनट)
क्यों खास माना जा रहा है यह ग्रहण?
होली जैसे बड़े त्योहार के दिन चंद्र ग्रहण लगना धार्मिक दृष्टि से विशेष माना जा रहा है. कई लोग इसे केवल खगोलीय घटना मानते हैं, जबकि कई घरों में इसे लेकर नियम-कायदे अपनाए जाते हैं.
पूर्णिमा के दिन ग्रहण लगना भी इसे अधिक प्रभावशाली बनाता है. इसलिए इस बार का चंद्र ग्रहण धार्मिक और सांस्कृतिक दोनों दृष्टि से चर्चा में है.
3 मार्च 2026 का चंद्र ग्रहण केवल एक खगोलीय घटना नहीं, बल्कि आस्था और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण दिन भी है. सूतक काल के नियमों का पालन करते हुए लोग इसे श्रद्धा और सावधानी के साथ देखेंगे. यदि आप इसे देखना चाहते हैं, तो अपने शहर के समय के अनुसार तैयार रहें और इस दुर्लभ खगोलीय घटना का साक्षी बनें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










