Gita Jayanti 2025: आज है गीता जयंती, जानें पूजा विधि और इस दिन का विशेष महत्व

Gita Jayanti 2025
आज मोक्षदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा. इसके साथ ही गीता जयंती भी आज मनाया जाएगा, क्योंकि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अर्जून को गीता का उपदेश दिया था.
Gita Jayanti 2025: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. आज का दिन अत्यंत पवित्र माना जाता है, क्योंकि इसी दिन कुरुक्षेत्र के युद्धभूमि में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था. इस दिव्य घटना की स्मृति में हर वर्ष गीता जयंती मनाई जाती है. गीता केवल एक धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन के हर पक्ष पर प्रकाश डालने वाली ऐसी शिक्षाएं हैं, जो पांच हजार वर्ष पहले जितनी प्रासंगिक थीं. आज भी उतनी ही प्रभावशाली हैं. गीता जयंती का पर्व आज 1 दिसंबर 2025 दिन सोमवार को मनाया जाएगा.
गीता जयंती पूजन विधि
गीता जयंती के दिन एक चौकी पर पीला वस्त्र बिछाकर उस पर भगवान कृष्ण की मूर्ति या चित्र स्थापित करें. नई गीता की प्रति लाल या पीले कपड़े में लपेटकर रखें. इसके बाद भगवान को फल, मिठाई और पंचामृत अर्पित करें. फिर कृष्ण मंत्र- “वसुदेव सुतं देवं कंस चाणूर मर्दनम्, देवकी परमानंदं कृष्णं वन्दे जगत्गुरुम” का जप कर प्रणाम करें. अंत में गीता जी की आरती करें.
गीता जयंती महत्व
गीता जयंती के दिन गीता का नियमित पाठ जीवन में मुक्ति, मोक्ष, शांति और आत्म-ज्ञान प्रदान करता है, जो लोग जीवन में समस्याओं, तनाव और उलझनों का सामना कर रहे हों, उनके लिए गीता के श्लोक मार्गदर्शन का कार्य करते हैं. भगवान कृष्ण के इन उपदेशों का अर्थ समझने के लिए केवल श्लोक याद करना काफी नहीं होते हैं, बल्कि मन को उतना ही ग्रहणशील बनाना आवश्यक है जितना अर्जुन ने युद्धभूमि पर बनाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










