Shani Margi Effect: मार्गी शनि दिसंबर में खोलेंगे उन्नति के नए रास्ते, साल 2026 में इन 3 राशि वालों की लगेगी लॉटरी
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 30 Nov 2025 4:42 PM
shani margi effects
Shani Margi Effect: मार्गी शनि तीन राशि वालों के लिए उन्नति के नए रास्ते खोल दिए है. अब इनकी किस्मत तेजी से साथ देगी. शनिदेव की कृपा से इनके रुके हुए काम पूरे होंगे.
Shani Margi Effect: न्याय के देवता शनि मीन राशि में मार्गी हो चुके हैं. शनि 28 नवंबर से लेकर 26 जुलाई 2026 तक मार्गी अवस्था में ही रहेंगे. शनि देव करीब 7 महीने तक मार्गी रहने वाले हैं. नए साल 2026 में शनिदेव अपनी चाल बदलने नहीं जा रहे हैं. शनि मीन राशि में ही 26 जुलाई 2026 को पुनः वक्री होंगे. मार्गी शनि तीन राशि के जातकों को शुभ परिणाम देने वाले हैं. इन राशि वाले जातक को नए साल 2026 में करियर, कारोबार और आर्थिक मोर्चे पर बड़ा लाभ मिलने के योग बन रहे है.
Shani Margi Effect वृषभ राशि पर शनिदेव मेहरबान
वृषभ राशि. शनिदेव की कृपा से रुके हुए काम पूरे होंगे. नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग हैं. प्रमोशन, वेतन वृद्धि और करियर में नए अवसर मिलेंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए आय और उन्नति के नए रास्ते बनेंगे. नए साल में पदोन्नति और आय में वृद्धि के योग हैं. व्यवसाय करने वालों को भी ज्यादा मुनाफा होगा. कमाई के लिए कोई बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है. नए वर्ष में आपको पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिल सकता है. कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत रहेगी. जुलाई 2026 तक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
मिथुन राशि वालों पर शनिदेव की बरसेंगी कृपा
मिथुन राशि – मार्गी शनि मिथुन राशि के जातकों के लिए भी अनुकूल लग रहे हैं. करियर में उन्नति और मनचाहा ट्रांसफर होने के योग है, इसके साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में है, उन्हें नौकरी मिलने की संभावना है. व्यापारी अपने व्यवसाय का प्रचार-प्रसार करने में सफल रहेंगे, जो लोग नया काम शुरू करना चाहते थे, उनका सपना भी साकार होता दिखाई दे रहे है. जो लोग अपना घर, मकान, जमीन या नया वाहन खरीदने का सपना देख रहे हैं, उनकी ख्वाहिश भी पूरी हो सकती है.
मकर राशि वालों को होगा धन लाभ
मकर राशि – शनि देव मकर राशि के स्वामी हैं. ऐसे में मकर राशि के जातक की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. अचानक धन प्राप्ति होगी और रुका हुआ पैसा वापस आएगा. आपकी वाणी और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे. कार्यस्थल पर तरक्की संभव है. विरोधी परास्त होंगे. वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा. साल 2026 के जुलाई तक जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










