Ganesh Chaturthi 2025 Sthapana Muhurat: आज है गणेश चतुर्थी, इस समय करें गणपति बप्पा की स्थापना और पूजन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Aug 2025 11:44 AM

विज्ञापन

Ganesh Puja 2025:

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी 2025 का पर्व आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस दिन भक्त गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं. ज्योतिष अनुसार, शुभ मुहूर्त में स्थापना करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि और मंगल का वास होता है.

विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2025 | Ganesh Chaturthi Sthapana Muhurat: शास्त्रों के अनुसार गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व है. यह पर्व हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. इस वर्ष सिद्धि विनायक चतुर्थी आज 27 अगस्त को है. गणेश चतुर्थी से ही 11 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव की शुरुआत होती है. इस दिन भक्त गणपति बप्पा का स्वागत करते हुए उनकी प्रतिमा की स्थापना कर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं. खास बात यह है कि इस बार गणेश चतुर्थी पर प्रीति, सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग के साथ इंद्र-ब्रह्म योग का भी संयोग बन रहा है. वहीं नवपंचमी और शोभन राजयोग भी इस दिन को और अधिक शुभ बना रहे हैं. आइए जानते हैं इस पर्व की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजन मंत्र और आरती.

गणेश चतुर्थी 2025 शुभ मुहूर्त (Ganesh Chaturthi Puja Shubh Muhurat)

वैदिक पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 26 अगस्त 2025 को दोपहर 1:53 बजे होगा और इसका समापन 27 अगस्त को दोपहर 3:43 बजे होगा. उदया तिथि के आधार पर गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा और इसी दिन गणपति बप्पा की स्थापना होगी.

गणेश चालीसा पाठ से दूर होंगे सभी संकट, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

इस वर्ष स्थापना के लिए अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक का है, जो अत्यंत शुभ और फलदायी माना जा रहा है. परंपरा के अनुसार भक्त 27 अगस्त की सुबह सूर्योदय से पहले स्नान करके व्रत का संकल्प लें और भगवान गणेश के सामने पूजा-अर्चना करें. मान्यता है कि इस विधि से किए गए सिद्धि विनायक व्रत का फल कई गुना बढ़ जाता है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है.

गणेश चतुर्थी पर स्थापना का शुभ मुहूर्त (Ganesh Chaturthi Sthapana Muhurat)

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इस वर्ष गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापना का सबसे उत्तम समय 27 अगस्त 2025 को प्रातः 11:04 बजे से दोपहर 1:41 बजे तक रहेगा. इसी अवधि को शुभ और मंगलकारी माना गया है. भक्त इस समयावधि में गणपति बप्पा की स्थापना करके पूरे विधि-विधान से पूजन कर सकते हैं.

गणेश चतुर्थी पूजन विधि (Ganesh Chaturthi Puja Muhurat)

  1. गणेश चतुर्थी की पूजा आरंभ करने से पहले प्रातःकाल स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें.
  2. इसके बाद घर के पूजा स्थल में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करें.
  3. एक कलश में जल भरकर उस पर वस्त्र चढ़ाएं और गणेश जी को उसके ऊपर विराजमान करें.
  4. पूजा के समय गणपति को सिंदूर, दूर्वा (21 पत्ते) और घी अर्पित करें. साथ ही 21 मोदक का भोग लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है.
  5. पूजा सम्पन्न होने के बाद लड्डुओं का प्रसाद परिवार के सदस्यों के साथ-साथ ब्राह्मणों और जरूरतमंदों में बांटें.
  6. गणेश चतुर्थी से आरंभ होने वाले इस 10 दिवसीय उत्सव में श्रद्धालु अपनी सुविधा के अनुसार गणेश जी की मूर्ति को 1 दिन, 3 दिन, 5 दिन, 7 दिन या पूरे 10 दिन तक घर में विराजित कर सकते हैं.

Ganesh Puja 2025 Bhog Recipe: गणेश चतुर्थी पर 10 दिनों तक रोज चढ़ाएं ये विशेष भोग, बप्पा का बना रहेगा आशीर्वाद

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola