Dussehra 2025: घर में लाएं ये चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष और बढ़ेगा धन-समृद्धि
Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Sep 2025 2:56 PM
दशहरा पर जरूर करें इस चीज की खरीददारी
Dussehra 2025 Vastu Tips: दशहरा 2025 पर घर में कुछ शुभ वस्तुएं लाना बेहद लाभकारी माना जाता है. ये न केवल वास्तु दोष को दूर करती हैं बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा और धन-समृद्धि भी बढ़ाती है. सही वस्तुएं लाने से मां दुर्गा और भगवान राम की कृपा सदैव बनी रहती है.
Dussehra 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर हर साल दशहरा मनाया जाता है. यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और इस दिन मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन भी किया जाता है. साथ ही, दशहरे के दिन अस्त्र-शस्त्र की पूजा का भी विशेष महत्व होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आप इस दिन कुछ विशेष चीजें अपने घर लाते हैं, तो न केवल वास्तु दोष दूर होते हैं, बल्कि धन और समृद्धि के योग भी बनते हैं. जानिए दशहरा 2025 पर कौन-कौन चीजें घर लाना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है.
पीपल का पत्ता घर लाना होता है बहुत शुभ
दशहरे के दिन घर में पीपल का पत्ता लाना बहुत शुभ माना जाता है. इसके लिए आप एक पीपल का पत्ता लें और उस पर लाल चंदन और अक्षत लगाएं. इसके बाद इस पत्ते को घर के मुख्य द्वार पर बांध दें. ऐसा करने से घर में मौजूद वास्तु दोष दूर होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है.
सुपारी और नारियल लाना भी माना जाता है लाभकारी
इस दिन सुपारी और नारियल भी घर में लाना बेहद लाभकारी माना गया है. पूजा में सुपारी का इस्तेमाल करें और उसके बाद इसे तिजोरी या धन रखने की जगह पर रख दें. ऐसा करने से धन वृद्धि के योग बनते हैं. इसके अलावा, यदि आप तिल का तेल घर लाते हैं, तो इससे शनि दोष कम करने में मदद मिलती है. यह उपाय विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी माना जाता है, जिन्हें शनि ग्रह की साढ़े सात साल या अन्य प्रभावों से परेशान हैं.
ये भी देखें: कन्या पूजन में भूलकर भी न दें ये वस्तुएं, हो सकता है भारी नुकसान
शुभ है नई खरीदारी
दशहरे का दिन नए काम की शुरुआत और खरीदारी के लिए भी बहुत शुभ माना गया है. यदि आप नया वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो दशहरा 2025 का दिन इसके लिए उत्तम है. इसके साथ ही किसी भी नए प्रोजेक्ट या व्यवसाय की शुरुआत भी इसी दिन करना फायदेमंद रहता है.
रामायण लाने से बढ़ती है घर में सुख-समृद्धि
दशहरे के दिन घर में रामायण लाना भी बहुत शुभ माना जाता है. ऐसा करने से भगवान श्रीराम का आशीर्वाद आपके घर पर बना रहता है और घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है.
इस प्रकार, दशहरे 2025 पर ये छोटे-छोटे उपाय और चीजें आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा, धन-समृद्धि और वास्तु शांति लाने में मदद कर सकती हैं. इस दिन की पूजा और उपायों को करने से न केवल मन में संतोष और शांति का अनुभव होता है, बल्कि पूरे घर पर भी शुभ प्रभाव पड़ता है.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










