Dussehra 2025 Daan: दशहरा पर करें इन चीजों का दान, घर में बढ़े सुख, समृद्धि और खुशहाली

Published by : Shaurya Punj Updated At : 02 Oct 2025 12:14 PM

विज्ञापन

दशहरा पर करें इन चीजों का दान

Dussehra 2025 Daan: दशहरा का पर्व न केवल बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, बल्कि यह दान-पुण्य का भी अवसर है. इस दिन अन्न, वस्त्र, मिठाई, झाड़ू, तिल या सुहाग सामग्री का दान करने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है.

विज्ञापन

Dussehra 2025 Daan: हिंदू धर्म में दशहरा या विजयादशमी का पर्व अत्यंत महत्व रखता है. यह पर्व हर वर्ष आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है. इस साल यह 2 अक्टूबर, गुरुवार को है. दशहरे के दिन लोग अपने घरों में पूजा-पाठ करते हैं, शस्त्र पूजन और रावण दहन की परंपरा निभाते हैं. साथ ही इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व भी है. मान्यता है कि दशहरे के दिन किया गया दान जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाता है.

अन्न और वस्त्र का दान

हिंदू धर्म में गुप्त दान को अत्यंत पुण्यकारी माना गया है. दशहरे के अवसर पर किसी गरीब या जरूरतमंद को गुप्त रूप से अन्न और वस्त्र का दान करना अत्यंत शुभ है. ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का स्थायी वास होता है और जीवन में समृद्धि बढ़ती है.

मिठाई का दान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पीला रंग सौभाग्य और संपन्नता का प्रतीक है. दशहरे के दिन पीले रंग की मिठाई का दान करने से कामकाज में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और अटके हुए कार्य पूर्ण होते हैं.

सुहाग सामग्री का दान

सुहागिन स्त्रियों को दशहरे पर बिंदी, चूड़ी, काजल, मेहंदी, साड़ी आदि का दान करना चाहिए. ऐसा करने से मां लक्ष्मी और मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है और वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है.

येभी देखें: सत्य की जीत का संदेश… दशहरा पर यहां से भेजें बधाई

झाड़ू का दान

झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है. दशहरे के दिन झाड़ू का दान करने से घर के वास्तु दोष दूर होते हैं और आर्थिक स्थिरता आती है. इसे किसी धार्मिक स्थल या जरूरतमंद व्यक्ति को दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है.

तिल या सरसों के तेल का दान

दीपक जलाने में तिल या सरसों के तेल का उपयोग किया जाता है. दशहरे पर इनका दान करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.

दशहरा केवल रावण दहन का पर्व नहीं है, बल्कि यह दान-पुण्य और धर्म-कर्म के माध्यम से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सुख और समृद्धि लाने का अवसर भी है. इस दिन किए गए छोटे-छोटे दान बड़े पुण्य और खुशहाली का कारण बनते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola