Diwali 2025 Date: कब है दिवाली? जानें सही तारीख और लक्ष्मी पूजा का शुभ समय

Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Aug 2025 2:41 PM

विज्ञापन

इस साल कब मनाई जाएगी दिवाली

Diwali 2025 Date: दिवाली का पर्व अमावस्या तिथि पर आधारित है और घर में मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है. जानें इस दिवाली का सही दिन, लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त और पूरे पर्व को सही ढंग से मनाने के लिए जरूरी समय-सारिणी.

विज्ञापन

Diwali 2025 Date: हिंदू धर्म में दिवाली का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. यह रोशनी का त्यौहार हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को पड़ता है. इस दिन मां लक्ष्मी के साथ गणेश जी और कुबेर भगवान की पूजा की जाती है. घरों को दीपक और लाइट से सजाया जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, प्रभु श्री राम के 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में घी के दीपक जलाए गए थे, जिसे आज भी दिवाली के रूप में मनाया जाता है. इस साल दिवाली की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति है, क्योंकि अमावस्या दो दिन पड़ रही है. आइए जानें, इस वर्ष दिवाली किस दिन मनाई जाएगी, साथ ही लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त.

2025 में  कब है दिवाली?

2025 में अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर, रविवार को दोपहर 03:46 बजे से शुरू होकर 21 अक्टूबर, मंगलवार की शाम 05:55 बजे तक रहेगी. चूंकि अमावस्या दो दिन तक रहेगी, विभिन्न क्षेत्रों और परंपराओं में दिवाली अलग-अलग दिन मनाई जा सकती है. हालांकि, ज्योतिषाचार्य और धार्मिक विद्वानों के अनुसार, इस वर्ष दिवाली मनाने के लिए 20 अक्टूबर सबसे शुभ माना गया है.

दिवाली 2025 – लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

  • शहर और क्षेत्र के अनुसार लक्ष्मी पूजन का समय थोड़ा भिन्न हो सकता है.
  • लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: 20 अक्टूबर, शाम 6:56 बजे से 8:04 बजे तक
  • अवधि: 1 घंटा 8 मिनट
  • प्रदोष काल: शाम 5:33 बजे से रात 8:08 बजे तक
  • वृषभ काल: शाम 6:56 बजे से 8:53 बजे तक
  • निशिता काल: रात 11:41 बजे से 21 अक्टूबर को सुबह 12:31 बजे तक

दिवाली का महत्व

दिवाली, जिसे दीपावली भी कहा जाता है, हिन्दू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है और इसे रोशनी का पर्व माना जाता है. यह कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है, जब भक्त मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर की पूजा करते हैं. दिवाली का महत्व केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत गहरा है. यह अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और दुख पर सुख की विजय का प्रतीक है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola