Diwali 2024 Tips For Financial Growth: दीपावली पर दूर करें आर्थिक तंगी, मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी पैसा खूब आएगा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Oct 2024 11:15 AM
Diwali 2024 Tips For Financial Growth
Diwali 2024 Tips For Financial Growth: धन की कमी से बचने के लिए दीपावली पर कुछ विशेष उपाय करें, जिससे आपको धन की कमी का अनुभव नहीं होगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, दीपावली का पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण है.
Diwali 2024 Tips For Financial Growth: सुख समृद्धि तथा धन के प्रतिक कहे जाने वाले दीपावली का त्योहार कई दिन पहले से आरम्भ हो जाता है. लोग अपने घरों को साफ सफाई करते है कही मां लक्ष्मी नाराज नहीं हो इस दिन मां लक्ष्मी के पूजन के साथ भगवान गणेश का तथा साथ में धन लक्ष्मी कुबेर का पूजन भी किया जाता है.लेकिन आपको बता देता हु आप आर्थिक स्थिति से कमजोर है.
धन की कमी बनी रहती है उन्हें दीपावली पर कुछ खास करें उपाय, जिसे आपको धन की कमी महसूस नहीं होगी.हिन्दू पंचांग के अनुसार दीपावली का विशेष महत्व है इस साल दीपावली 31 अक्तूबर 2024 को मनाया जायेगा. दीपावली का त्योहार मुख्यत धनतेरस से आरम्भ हो जाता है यह पांच दिन तक चलने वाला त्योहार होता है जो भाई दूज को समाप्त होता है.
दीपावली का त्योहार अंधकार पर प्रकाश की विजय के रूप में मानते है तिथि के अनुसार दीपावली अमावस्या तिथि को मनाया है जो पूर्णतः इस दिन की रात अंधेरा रहता है, दीपावली के पूजन के साथ साथ इस दिन कुछ ज्योतिषीय उपाय करना बहुत ही लाभकारी होता है धन संपति तथा सुख समृद्धि के लिए दीपावली के दिन करे यह उपाय जिसे माता लक्ष्मी प्रसन्न होगी.
गन्ना
माता लक्ष्मी के पूजन करते समय गन्ना चढ़ाना बहुत शुभ होता है. माना जाता है धन लक्ष्मी कुबेर को गन्ना बहुत पसंद है इनके पूजन में गन्ना चढ़ाने से धन में कई गुना वृद्धि होता है तथा आर्थिक स्थिति से राहत मिलता है .
लक्ष्मी यंत्र
दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन करते समय माता लक्ष्मी का नई मूर्ति के साथ गणेश लक्ष्मी यंत्र का स्थापना करने से धन की वृद्धि होगी भगवान गणेश सुख समृद्धि के देवता माने जाते है माता लक्ष्मी धन और ऐश्वर्य और भाग्य की देवी होती है इसलिए दीपावली के दिन धन लक्ष्मी यंत्र के स्थापित करके पूजन से धन का लाभ होता है आय ठीक होता है .
महालक्ष्मी मंत्र का जाप करें
दीपावली के दिन मां लक्ष्मी तथा गणेश की पूजन विधिवत रूप से करे तथा मां लक्ष्मी का पूजन करते समय भोग दूध से बने वस्तु का भोग लगाए धन का लाभ होता है इस दिन महालक्ष्मी के मंत्र का 108 बार जाप करे इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है ,घर में कभी पैसों की कमी नहीं होगी.
सफेद कौड़ी
माता लक्ष्मी के पूजन करते समय सफेद कौड़ी का पूजन करे इनके पूजन से आपको कभी भी धन की कमी नहीं होती है. दीपावली के पहले बाजार से 21 कौड़ी का खरीदारी करे उसे लाल रंग के कपडे में बांध दे दीपावली के पूजन के समय कौड़ी को पूजा स्थल के पास रखकर उनका पूजन करे फिर इसे तिजोरी य गल्ला में उतर या पश्चिम दिशा में रखने से माता की कृपा बनी रहती है धन कुबेर भी प्रसन्न होते है होते है .
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










