Budh Gochar 2024: दीपावली के पहले बना शुभ संयोग, बुध करेंगे मंगल की राशि में गोचर, इन राशियों को होगा फायदा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Oct 2024 10:13 AM
Budh Gochar 2024 before diwali
Budh Gochar 2024: ग्रहों के गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव होता है। अब 7 दिनों के भीतर बुध का गोचर होने वाला है.इसका प्रत्यक्ष प्रभाव सभी राशियों के व्यापार, आत्मविश्वास और करियर पर पड़ सकता है.
Budh Gochar 2024: बुद्धि के कारक ग्रह बुध मंगल की राशि में गोचर कर रहे है. बुध वाणी के कारक होते है,व्यापार,गणित तथा तर्क शक्ति के स्वामी बुध दीपावली के शुभ दिन पर मंगल की राशि में प्रवेश कर रहे है बुध मिथुन तथा कन्या राशि के स्वामी होते है कन्या राशि में बुध उच्य के होते है तथा मीन राशि में नीच के माने जाते है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह अन्य ग्रह केअपेक्षा इनका गति अधिक होता है.बुध ग्रह दो स्वभाव वाले होते है, बुध ग्रह अगर शुभ ग्रह के साथ गोचर करते है तब व्यक्ति को अच्छे परिणाम देते है .बुध के कारण व्यक्ति वाणी के साथ व्यापार में लाभ मिलता है जो लोग ट्रेडिंग से सम्बंधित कार्य कर रहे है उनका बुध अगर शुभ हो तब अच्छा लाभ मिलता है.
जन्मकुंडली में बुध मजबूत स्थिति में होते है तब उनका तर्क शक्ति मजबूत बनता है.किसी बात को ज्यादा गंभीर रूप से नहीं लेते है दुसरे के मन के विचार जल्द समझ पाते है.बुध जब अनुकूल नहीं होता है तब मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहता है आय के स्त्रोत ठीक नहीं होते है.
व्यापार में मन नहीं लगता है.बुध मंगल के राशि में जाने से कई तरह से परेशानी बढ़ जाएगी ज्योतिषशास्त्र के अनुसार बुध और मंगल एक दुसरे के शत्रु होते है ग्रहों की चाल में बदलाव के कारण कभी कभी एक दुसरे के साथ होने के कारण सकारात्मक परिणाम देते है.
कब कर रहे है गोचर बुध गोचर
29 अक्टूबर 2024 समय 10 बजकर 24 मिनट पर बुध के राशि परिवर्तन से मेष से मीन राशि के लोगो के कैसा रहने वाला है.
मेष
मेष राशि वाले बुध आठवें भाव में गोचर कर रहे है कार्य क्षेत्र में ध्यान देना पड़ेगा.खर्च पर नियंत्रण करे व्योपारी को संभल कर रहना पड़ेगा.स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना पड़ेगा.पेट तथा पीठ में दर्द हो सकता है.
वृष
वृष राशि वाले को सातवे भाव में गोचर कर रहे है करियर में लाभ मिलेगा , इस माह व्यापार में निवेश करे लाभ होगा. नौकरी करने वाले को अधिकारी के साथ अनबन होगा दाम्पत्य जीवन खुशमय रहेगा.
मिथुन
मिथुन राशि वाले को छठे भाव में गोचर कर रहे है नौकरी करने वाले धैर्य के साथ कार्य करे अधिकारी के साथ अनबन हो सकता है जिसे कई तरह के चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, इस माह बचत पर ध्यान दे नहीं तो आर्थिक परेशानी हो सकता है.
कर्क
कर्क राशि में बुध पांचवे भाव में गोचर कर रहे है जिसके कारण कुछ बात को लेकर विवाद बन सकता है ,बच्चे को लेकर तनाव बनेगा,विधार्थियों को एस माह शिक्षा में उन्नति करेगे प्रेम सम्बन्ध अनुकूल रहेगा वैवाहिक जीवन में परेशानी बढ़ सकती है.
सिंह
सिंह राशि वाले को चौथे भाव में बुध गोचर कर रहे है जिसे भौतिक सुख सुविधा का लाभ मिलेगा.व्योपारी को अच्छा लाभ मिलेगा.कार्य क्षेत्र में आपका प्रदर्शन अनुकूल रहेगा आधिकारी का सहयोग मिलेगा.शत्रु परेशान करने की कोशिश करेगे लेकिन हार मान लेगे .
कन्या
कन्या राशि वाले को बुध तीसरे भाव में गोचर कर रहे है जिसके कारण खूब रोमांचक यात्रा करेगे, भाई बहन का सहयोग मिलेगा.करियर में उन्नति होगा सहकर्मी का सहयोग मिलेगा.व्यापार में उन्नति होगा निवेश करे लाभ होगा ,दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा.
तुला
तुला राशि वाले को बुध दुसरे भाव में गोचर करेगे जिसे इस गोचर से आपको खूब लाभ मिलेगा.धन प्राप्ति होगा.आपके सभी सपने पुरे होंगे,बकाया पैसा मिलेगा कार्य क्षेत्र में थोड़े परेशानी बनेगी लेकिन कार्य पूरा होगा आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी ,धन का लाभ होगा .
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले को बुध पहले भाव में गोचर कर रहे है जिसे आपके उत्साह में में वृद्धि देखि जा सकती है नौकरी करने वाले को उत्तम रहने वाला है व्यापार के लिए इस माह अच्छा मुनाफा होगा व्यापार में निवेश करे लाभ होगा,प्रेम सम्बन्ध मजबूत बनेगा.
धनु
धनु राशि वाले को बुध बारहवे भाव में गोचर कर रहे है जिसे आपको सतर्क रहना पड़ेगा.सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान की कमी दिखाई देगा.पद प्रतिष्ठा में कमी बनेगी.नौकरी करने वाले को सतर्क रहना पड़ेगा. कार्य क्षेत्र में दबाव बनेगा प्रेम सम्बन्ध में कमी बनेगा.
मकर
मकर राशि वाले को बुध एकादश भाव में गोचर कर रहे है आपके द्वारा किए गए मेहनत का परिणाम उत्तम मिलेगा. सभी इच्छा की पूर्ति होगी.नए नौकरी के अवसर मिलेगा. करियर में भरपूर उर्जा के साथ कार्य करेगे व्यापार में लाभ मिलेगा, संपति की खरीदारी हो सकता है.
कुम्भ
कुम्भ राशि वाले को बुध दशम भाव में गोचर करेगे जिसे पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा.आप कड़ी मेहनत के साथ कार्य करेगे व्योपारी के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है धन का वृद्धि होगा दाम्पत्य जीवन खुशमय रहेगा .
मीन
मीन राशि वाले को बुध नवम भाव में गोचर कर रहे है.धार्मिक यात्रा बनेगा करियर के लिए बहुत ही उत्तम रहने वाला है आपको अच्छा लाभ होगा.प्रेम सम्बन्ध में कमी महसूस होगा दाम्पत्य जीवन अनुकूल रहेगा .
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










