ePaper

Dhanteras 2025 Shubh Muhurat: धनतेरस की खरीदारी करने से पहले यहां से जानें शॉपिंग का शुभ समय, देखें आज का अमृत काल

Updated at : 18 Oct 2025 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanteras 2025 Shubh Muhurat Panchang

धनतेरस 2025 पर जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2025 Shubh Muhurat: धनतेरस का त्योहार सिर्फ पूजा और शुभ अवसर का ही नहीं, बल्कि खरीदारी और निवेश का भी समय है. इस दिन सोना, चांदी, बर्तन और अन्य जरूरी चीजें खरीदने से घर में समृद्धि और खुशहाली आती है. जानें, कैसे सही समय और योजना से धनतेरस की खरीदारी करें.

विज्ञापन

Dhanteras 2025 Panchang, Shubh Muhurat: धनतेरस या धन त्रयोदशी इस साल आज 18 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. इस दिन विशेष रूप से भगवान कुबेर, भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. इसके अलावा यमराज की पूजा भी की जाती है. यह दिन खासतौर से सोना, चांदी, बर्तन और अन्य धातु की चीजें खरीदने के लिए शुभ माना जाता है. आइए जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज धनतेरस की खरीदारी का शुभ मुहूर्त.

धनतेरस पर खरीदारी शुभ मुहूर्त(Dhanteras Shubh Muhurat)

धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि को प्रदोष काल में मनाया जाता है. इस साल धनतेरस का त्रयोदशी तिथि आज दोपहर 1:20 बजे से शुरू होकर कल दोपहर 1:54 बजे तक रहेगी. इस समय धनतेरस मनाना अत्यंत शुभ माना जाता है.

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ समय

सोना, चांदी, बर्तन या आभूषण खरीदने का समय भी खास माना जाता है. दोपहर में 2:21 बजे से 3:52 बजे तक और शाम में 6:30 बजे से रात 8:56 बजे तक खरीदारी करना शुभ है.

इसके अलावा अन्य मुहूर्त भी लाभकारी हैं:

  • अमृत काल: सुबह 8:50 से 10:33 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:01 से 12:48 बजे तक
  • लाभ उन्नति चौघड़िया: दोपहर 1:51 से 3:18 बजे तक

ये भी पढ़े: आज धनतेरस पर सिर्फ कर लें ये काम, मां लक्ष्मी और कुबेर जी की बरसेगी अपार कृपा

ये भी पढ़े:आज धनतेरस पर क्या करें दान? जानिए किन चीजों के दान से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी

ये भी पढ़ेधनतेरस की खरीदारी करने से पहले यहां से जानें शॉपिंग का शुभ समय

धनतेरस पूजा विधि

धन्वंतरि की पूजा प्रदोष काल में घर की उत्तर-पूर्व दिशा में मूर्ति रखकर करें. दीपक जलाएं, धूप, फूल, अक्षत, हल्दी और कुमकुम अर्पित करें. इसके साथ “ॐ धन्वंतराये नमः” मंत्र का जप करें.

ये भी पढ़ें:  परिवार और दोस्तों को यहां से भेजें धनतेरस की हार्दिक बधाई

ये भी पढ़ें: आज धनतेरस पर राशि के अनुसार करें इंवेस्टमेंट, यहां जानें मेष से लेकर मीन राशिफल के बारे में

लग्न अनुसार पूजा समय

  • वृष लग्न: शाम 6:59 से रात 8:56 बजे तक
  • सिंह लग्न: देर रात 1:27 से अगले दिन तड़के 3:41 बजे तक
  • धनतेरस के दिन इन शुभ मुहूर्त और पूजा विधियों का पालन करने से धन, स्वास्थ्य और समृद्धि बढ़ती है और घर में खुशहाली आती है.

ये भी पढ़ेGanesh Ji Ki Aarti

ये भी पढ़ेMaata Laxmi Mantra

ये भी पढ़े Laxmi Ji Ki Aarti

ये भी पढ़े  Kuber Ji Ki Aarti

ये भी पढ़े  Dhanteras Ki Katha

ये भी पढ़ेDhanteras Puja Vidhi

ये भी पढ़ेKuber Chalisa 

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola