Dhanteras 2025: आज धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर जी को खुश करने के चक्कर में शनि देव को न करें नाराज, वरना रूक सकता है धन लाभ

शनि देव को खुश रखने के उपाय
Dhanteras 2025: धनतेरस पर सिर्फ मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा ही नहीं होती, बल्कि शनि देव की कृपा भी इस दिन बहुत जरूरी मानी जाती है. आइए जानते हैं, कैसे करें शनि भगवान को खुश.
Dhanteras 2025: धनतेरस का दिन इस बार बेहद खास है क्योंकि मां लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा के साथ-साथ शनि देव की कृपा भी जरूरी मानी जाती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर इस दिन शनि देव को नाराज किया जाए, तो धन लाभ और संपन्नता में बाधा आ सकती है. इसलिए पूजा और उपाय ध्यानपूर्वक करना बेहद आवश्यक है.
शनि देव को खुश रखने के उपाय
शनि भगवान को प्रसन्न रखने के लिए शनिवार को कुछ विशेष उपाय करने चाहिए. पीपल के पेड़ में गंगाजल और काले तिल चढ़ाएं और उसकी तीन बार परिक्रमा करें. इसके अलावा हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ होता है, क्योंकि हनुमान जी शनि देव को प्रसन्न रखते हैं.
पूजा और मंत्र जाप
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पूजा स्थान को साफ रखें. शनिदेव को खुश करने के लिए “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करना लाभकारी होता है. इस दिन दान करना भी विशेष महत्व रखता है. जरूरतमंदों को भोजन, काले वस्त्र, तिल या उड़द जैसी काली चीजें दान करें.
विशेष उपाय और सुरक्षा
यदि चाहें तो अपनी मध्यमा उंगली में लोहे का छल्ला पहन सकते हैं. यह शनि देव की क्रोध से सुरक्षा देने वाला माना जाता है. इस दिन नकारात्मक गतिविधियों से बचना बेहद जरूरी है.
क्या न करें
- शनिवार को नशा, जुआ, छल-कपट और गलत काम करने से बचें.
- बुजुर्गों, विकलांगों और जानवरों के साथ दयालु रहें.
- खरीदारी में चमड़े से बनी चीजें (जूता, चप्पल, पर्स), सरसों का तेल, नमक और काजल लेने से बचें.
- अगर जरूरी न हो तो पूर्व, दक्षिण या ईशान दिशा में यात्रा भी टालें.
धनतेरस का महत्व
धनतेरस सिर्फ मां लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा का ही पर्व नहीं, बल्कि शनि देव की कृपा और सही उपायों के माध्यम से घर में स्थायी सुख-शांति और धन वृद्धि का दिन भी है. इस अवसर का लाभ उठाकर पूजा विधि का पालन जरूर करें.
धनतेरस पर शनि देव की पूजा क्यों जरूरी है?
शनि देव की कृपा से घर में स्थायी धन, सुख-शांति और समृद्धि आती है. अगर शनि देव नाराज हों तो धन लाभ में बाधा आ सकती है.
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए कौन से उपाय करें?
शनिवार को पीपल के पेड़ में गंगाजल और काले तिल चढ़ाएं और तीन बार परिक्रमा करें. हनुमान चालीसा का पाठ करना भी शुभ होता है.
शनि देव के कौन सा मंत्र जाप करना चाहिए?
“ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करना लाभकारी माना जाता है.
धनतेरस पर क्या दान करना शुभ होता है?
जरूरतमंदों को भोजन, काले वस्त्र, तिल या उड़द जैसी काली चीजें दान करें. इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है.
ये भी पढ़े Kuber Ji Ki Aarti
ये भी पढ़े Dhanteras Ki Katha
ये भी पढ़े: Dhanteras Puja Vidhi
ये भी पढ़े: Kuber Chalisa
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By JayshreeAnand
कहानियों को पढ़ने और लिखने की रुचि ने मुझे पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. सीखने और समझने की इस यात्रा में मैं लगातार नए अनुभवों को अपनाते हुए खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. वर्तमान मे मैं धार्मिक और सामाजिक पहलुओं को नजदीक से समझने और लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




