Dhanteras Date, Puja Vidhi: इस दिन है धनतेरस, जानें धन्वंतरी पूजन का पूजा की विधि, शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2024 Date dhanvantari puja Muhurat
Dhanteras 2025 Date: ज्योतिष पंचांग के अनुसार, यह पर्व हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार सोना, चांदी, बर्तन आदि की खरीदारी करते हैं, क्योंकि इस दिन सोने और बर्तनों की खरीद बेहद शुभ मानी जाती है.यहां जानें इस साल धनतेरस कब है और धन्वंतरी पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है
Dhanteras 2025 Date: धनतेरस दिवाली के त्यौहार की शुरुआत का प्रतीक है. लोग इस दिन देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करते हैं और समृद्धि और धन की प्रार्थना करते हैं. भक्त सोने के सिक्के, सोने की छड़ें या सोने के आभूषण सहित नई चीजें खरीदते हैं. यहां जानें इस साल धनतेरस कब है और धन्वंतरी पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है
इस साल कब मनाया जाएगा धनतेरस ?
वर्ष 2025 में धनतेरस 18 अक्टूबर शनिवार को मनाया जाएगा.
Dhanteras 2024: पूजा मुहूर्त और समय
धनतेरस, दिवाली उत्सव की शुरुआत का दिन है. इस दिन लोग सोना, चांदी और बर्तन खरीदते हैं, जिससे घर में शुभता और संपन्नता आती है.
तिथि: त्रयोदशी
आरंभ: 18 अक्टूबर, दोपहर 12:18 बजे
समाप्त: 19 अक्टूबर, दोपहर 1:51 बजे
धनतेरस पूजा की विधि
धनतेरस के अवसर पर शुभ समय में धन्वंतरि देव के साथ मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की मूर्ति या तस्वीर की स्थापना करें. इसके पश्चात कुबेर देव और धन्वंतरि देव की पूजा करें. फिर घी का दीपक प्रज्वलित करें और संध्या के समय द्वार पर भी दीपक जलाएं. धनतेरस के दिन धन्वंतरि देव को पीली मिठाई का भोग अर्पित करें. इसके बाद मंत्रों का जाप करें और आरती करें.
धन्वंतरि पूजा का शुभ समय
दृक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष धन्वंतरि पूजा का शुभ समय प्रातः 06:31 बजे से 08:44 बजे तक निर्धारित किया गया है. इसके अतिरिक्त, धनतेरस पूजा का समय शाम 06:31 बजे से 08:12 बजे तक रहेगा, जिसकी कुल अवधि 01 घंटा 41 मिनट होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




