Dev Uthani Ekadashi 2024 Date: इस दिन है देवउठनी एकादशी, जानिए कब से होगी शुभ कार्यों की शुरुआत

Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Oct 2024 1:14 PM

विज्ञापन

Dev Uthani Ekadashi 2024 Date

Dev Uthani Ekadashi 2024 Date: देवउठनी एकादशी को विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है. यह दिन भगवान विष्णु की आराधना के लिए समर्पित है. वैदिक पंचांग के अनुसार, एकादशी हर महीने के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष के 11वें दिन मनाई जाती है. ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को करने से व्यक्ति को सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है.

विज्ञापन

Dev Uthani Ekadashi 2024: देवउठनी एकादशी को प्रबोधिनी एकादशी और देवुत्थान एकादशी भी कहते हैं. हिंदू पंचांग के मुताबिक, यह एकादशी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में आती है. इस साल 2024 में यह एकादशी 12 नवंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीनों की योग निद्रा से जागते हैं और ब्रह्मांड की देखरेख का कार्य फिर से संभालते हैं. इस दिन से चातुर्मास का समापन होता है और शुभ कार्यों जैसे विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि की शुरुआत होती है.

देवउठनी एकादशी 2024 की तारीख और शुभ मुहूर्त

एकादशी तिथि प्रारंभ: 11 नवंबर को शाम 6:46 बजे से
एकादशी तिथि समाप्त: 12 नवंबर को शाम 4:04 बजे तक
व्रत का दिन: 12 नवंबर, मंगलवार (उदयातिथि के अनुसार)

Dhanteras 2024: आज भगवान शिव के पूजन के साथ धनतेरस का त्यौहार आरंभ, पूजा के बाद लगाएं ये भोग

देवउठनी एकादशी 2024 के खास योग

इस बार की देवउठनी एकादशी दो शुभ योगों में पड़ रही है


रवि योग: सुबह 6:42 बजे से 7:52 बजे तक
सर्वार्थ सिद्धि योग: 7:52 बजे से अगले दिन सुबह 5:40 बजे तक साथ ही,
हर्षण योग सुबह से शाम 7:10 बजे तक रहेगा और इसके बाद वज्र योग बनेगा.

देवउठनी एकादशी का पूजा मुहूर्त

देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा का शुभ समय 12 नवंबर को सुबह 6:42 बजे से शुरू हो जाएगा.7:52 बजे से सर्वार्थ सिद्धि योग में पूजा करना बहुत शुभ माना गया है.

ब्रह्म मुहूर्त: 4:56 am से 5:49 am तक
अभिजीत मुहूर्त: 11:44 am से 12:27 pm तक

व्रत पारण का समय

व्रत का पारण 13 नवंबर को सुबह 6:42 बजे से लेकर 8:51 बजे के बीच करना चाहिए. इस समय के बाद द्वादशी तिथि दोपहर 1:01 बजे समाप्त होगी.

देवउठनी एकादशी का महत्व

कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से जागकर सभी शुभ कार्यों की रोक को हटा देते हैं. उनकी पूजा से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है.इस दिन से विवाह, सगाई, गृह प्रवेश जैसे कार्यों के लिए मुहूर्त देखे जाने लगते हैं.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola