आज दशा माता व्रत, जानें किस मुहर्त में करें पूजा

Author :Shaurya Punj
Published by :Shaurya Punj
Updated at :13 Mar 2026 8:57 AM
विज्ञापन
Dasha Mata Vrat 2026

दशा माता व्रत 2026

Dasha Mata Vrat 2026: दशा माता व्रत आज 13 मार्च 2026 को रखा जा रहा है. जानिए इस व्रत की तिथि, शुभ मुहूर्त, डोरे का महत्व, पूजा विधि और व्रत से मिलने वाले धार्मिक लाभ.

विज्ञापन

Dasha Mata Vrat 2026: हिंदू धर्म में कई ऐसे व्रत और पर्व बताए गए हैं जिन्हें जीवन की परेशानियों को दूर करने और सुख-समृद्धि प्राप्त करने के लिए किया जाता है. इन्हीं में से एक प्रमुख व्रत दशा माता व्रत है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह व्रत विशेष रूप से महिलाओं द्वारा अपने परिवार की खुशहाली, आर्थिक समृद्धि और ग्रहों की अशुभ दशा को दूर करने के लिए किया जाता है.

राजस्थान सहित देश के कई क्षेत्रों में इस व्रत को बड़ी श्रद्धा और नियमों के साथ मनाया जाता है. मान्यता है कि जो महिलाएं सच्चे मन से दशा माता का व्रत रखती हैं, उनके परिवार से संकट और परेशानियां दूर हो जाती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है.

दशा माता व्रत 2026 की तिथि और शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार दशा माता का व्रत चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को रखा जाता है. साल 2026 में यह व्रत 13 मार्च, शुक्रवार को मनाया जा रहा है.

इस दिन दशमी तिथि का आरंभ सुबह 06:28 बजे से हो चुका है और यह पूरी रात तक रहेगी. उदया तिथि के आधार पर व्रत 13 मार्च को ही रखा जा रहा है.

इस दिन पूजा के लिए कुछ विशेष शुभ मुहूर्त भी रहेंगे.

  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:07 से 12:55 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:30 से 03:18 बजे तक

इन मुहूर्तों में पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है.

दशा माता व्रत में डोरे का विशेष महत्व

दशा माता व्रत में एक विशेष धागा या डोरा बांधा जाता है, जिसका धार्मिक महत्व बताया गया है. मान्यता के अनुसार माता की पूजा करने के बाद इस डोरे को कम से कम एक वर्ष तक पहनकर रखना चाहिए.

इसके बाद वैशाख मास में किसी शुभ दिन इस धागे को उतारा जाता है. माना जाता है कि यह डोरा जीवन में सुख-समृद्धि लाता है, परिवार में खुशहाली बनाए रखता है और घर में धन-संपत्ति की वृद्धि होती है.

व्रत के नियम और पूजा विधि

दशा माता व्रत के दौरान अन्न का सेवन नहीं किया जाता. इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं मीठा ग्रहण करती हैं. यदि चाहें तो एक समय गेहूं से बना भोजन लिया जा सकता है.

इस व्रत की पूजा आमतौर पर पीपल के पेड़ के पास की जाती है. महिलाएं एक साथ बैठकर दशा माता की पूजा करती हैं और व्रत कथा का पाठ सुनती हैं. माना जाता है कि श्रद्धा और नियमों के साथ किया गया यह व्रत परिवार में सुख, शांति और समृद्धि लाता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola