Chandra Grahan 2025: साल के दूसरे चंद्र ग्रहण का भारत पर पड़ेगा असर, जानें 12 राशियों पर प्रभाव और उपाय

चंद्र ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव और उपाय
Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर 2025 को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा जिसे ब्लड मून कहा जा रहा है. हर राशि के लिए ग्रहण के बाद खास उपाय बताए गए हैं जैसे हनुमान चालीसा का पाठ, दूध और वस्त्र का दान, शिवलिंग पर जल अर्पण और महामृत्युंजय मंत्र का जाप. जानें इस ग्रहण की पूरी जानकारी, भारत पर असर और 12 राशियों के उपाय.
Chandra Grahan 2025 Zodiac Sign Effects: इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 की रात को लगेगा. इसे ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों दृष्टियों से बेहद खास माना जा रहा है. इस दौरान चंद्रमा लालिमा लिए ��िखाई देगा जिसे ब्लड मून कहा जाता है. माना जाता है कि यह ग्रहण राजनीति, अर्थव्यवस्था और समाज पर असर डाल सकता है.
चंद्र ग्रहण 2025 का समय और अवधि
- शुरुआत: 7 सितंबर, रात 9:58 बजे
- पूर्ण ग्रहण (ब्लड मून): रात 11:00 से 12:22 बजे तक
- समाप्त: 8 सितंबर, सुबह 2:25 बजे
- कुल अवधि: लगभग 4 घंटे 27 मिनट
इस दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ने से उसका रंग लाल-नारंगी हो जाता है.
12 राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव और उपाय
मेष राशि
मानसिक तनाव और कामकाज में उतार-चढ़ाव.
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें, तांबे के पात्र में जल अर्पित करें.
वृषभ राशि
पारिवारिक विवाद और पैतृक संपत्ति से जुड़ी उलझन.
उपाय: सफेद कपड़े व दूध का दान करें, शुक्र मंत्र का जाप करें.
कल लगने वाला है साल का दूसरा चंद्रग्रहण, इन शहरों में आएगा नजर
मिथुन राशि
नौकरी या व्यवसाय में अस्थिरता, संतान पक्ष की चिंता.
उपाय: हरे कपड़े पहनें, मूंग और धन का दान करें, बुध को जल अर्पित करें.
कर्क राशि
स्वास्थ्य और मानसिक बेचैनी का असर.
उपाय: गंगाजल से स्नान करें, चावल और दूध का दान करें.
सिंह राशि
दांपत्य जीवन और साझेदारी में मतभेद.
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें, सूर्य मंत्र “ॐ घृणि सूर्याय नमः” का जाप करें.
कन्या राशि
कामकाज में अड़चनें और आर्थिक हानि की आशंका.
उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, मूंग और हरी सब्जियों का दान करें.
तुला राशि
प्रेम संबंध और संतान पक्ष में रुकावट.
उपाय: लक्ष्मी पूजा करें, कन्याओं को खीर और वस्त्र दान करें.
कब और कैसे देख सकेंगे 7 सितंबर का चंद्र ग्रहण
वृश्चिक राशि
घर-परिवार और संपत्ति विवाद की संभावना.
उपाय: पीपल पर जल चढ़ाएं, लाल वस्त्र और मसूर दाल का दान करें.
धनु राशि
शिक्षा, यात्रा और भाई-बहन संबंधों में रुकावट.
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें, हल्दी और पीली वस्तुओं का दान करें.
मकर राशि
धन हानि और मानसिक बेचैनी.
उपाय: शनिदेव मंदिर में दीपक जलाएं, तिल और तेल का दान करें.
कुंभ राशि
जीवन में अचानक बदलाव और निर्णयों में असमंजस.
उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें, तिल, तेल और उड़द का दान करें.
मीन राशि
मानसिक शांति और नींद की समस्या.
उपाय: पितरों का तर्पण करें, तुलसी पर दीपक जलाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










