ePaper

Chandra Grahan 2025: कल लगने वाला है साल का दूसरा चंद्रग्रहण, इन शहरों में आएगा नजर

Updated at : 06 Sep 2025 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
Chandra Grahan 2025 time of sutak kaal

साल का दूसरा चंद्रग्रहण इन शहरों में आएगा नजर

Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर को साल का दूसरा और आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जो भारत में भी दिखाई देगा. यह ग्रहण कुंभ राशि में शनि और पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में गुरु के संयोग से होगा. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों में यह ग्रहण नजर आएगा.

विज्ञापन

Chandra Grahan 2025: पंचांग के अनुसार, 7 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा पर साल का दूसरा और आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जो भारत में भी दिखाई देगा. यह ग्रहण कुल 3 घंटे 28 मिनट लंबा रहेगा. खास बात यह है कि यह ग्रहण शनि की राशि कुंभ और गुरु के नक्षत्र पूर्वभाद्रपद में होगा.

कब लगता है चंद्रग्रहण ?

वैज्ञानिक दृष्टि से, चंद्र ग्रहण तब होता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है और सूर्य की रोशनी चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती.

भारत में कहां कहां दिखेगा चंद्रग्रहण

  • उत्तर भारत: दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, लखनऊ
  • पश्चिम भारत: मुंबई, अहमदाबाद, पुणे
  • दक्षिण भारत: चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि
  • पूर्व भारत: कोलकाता, भुवनेश्वर, गुवाहटी
  • सेंट्रल भारत: भोपाल, नागपुर, रायपुर

ग्रहण की टाइमिंग (भारत)

  • स्पर्श (आरंभ): रात्रि 9:57 बजे
  • मध्य: रात्रि 11:41 बजे
  • मोक्ष (समापन): रात्रि 1:27 बजे (8 सितंबर)
  • सूतक काल: दोपहर 12:57 बजे से शुरू होकर 1:27 बजे तक

पूर्ण चंद्र ग्रहण क्या है?

पूर्ण चंद्र ग्रहण, जिसे अक्सर ब्लड मून कहा जाता है, तब होता है जब पृथ्वी अपनी छाया से चंद्रमा को पूरी तरह ढक देती है. इस दौरान चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देता है क्योंकि सूर्य की रोशनी पृथ्वी के वायुमंडल से मुड़कर चंद्रमा तक पहुँचती है.

सितंबर की पूर्णिमा को पारंपरिक रूप से “कॉर्न मून” कहा जाता है, क्योंकि यह मक्के की फसल के मौसम से जुड़ी है. इस बार का पूर्ण चंद्र ग्रहण भी इसी नाम से जाना जा रहा है.

ये भी पढ़े: Chandra Grahan 2025 Live Streaming: कब और कैसे देख सकेंगे 7 सितंबर का चंद्र ग्रहण

धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

वैज्ञानिक दृष्टि से ग्रहण एक प्राकृतिक घटना है, लेकिन हिंदू धर्म में इसे धार्मिक परंपराओं के साथ जोड़ा गया है. इस दौरान लोग पूजा-पाठ, मंत्र जाप और दान-पुण्य करते हैं. कई श्रद्धालुओं के लिए यह समय विशेष आस्था और आध्यात्मिक साधना का माना जाता है.

कब लगेगा अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण

भारत में अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को दिखाई देगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola