इस बार चंद्र ग्रहण के साथ रंगों की होली, यहां से जानें असर और उपायों की पूरी जानकारी

Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Mar 2025 1:21 PM

विज्ञापन

Chandra Grahan 2025 on Holi

Chandra Grahan 2025 on Holi: होली 2025 का रंगीन पर्व 14 मार्च को मनाया जाएगा, लेकिन इस बार इस पर चंद्र ग्रहण का साया रहेगा. यह वर्ष के पहला चंद्र ग्रहण का असर भारत पर क्या रहेगा, यहां से जानें

विज्ञापन

Chandra Grahan 2025 on Holi : होली का त्योहार रंगों, उमंग और खुशियों से भरा होता है, लेकिन 2025 की होली पर एक अद्भुत खगोलीय घटना घटने वाली है- चंद्र ग्रहण! हिंदू पंचांग के अनुसार, होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा के अगले दिन मनाई जाती है, जबकि होली दहन पूर्णिमा की रात को होता है.इस बार 14 मार्च 2025 को जब पूरा देश रंगों में सराबोर होगा, तब आसमान में चंद्र ग्रहण लग चुका होगा.ग्रहण का वैज्ञानिक और ज्योतिषीय महत्व बहुत गहरा होता है.भारतीय संस्कृति में ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता और इस दौरान किसी भी धार्मिक कार्य या शुभ काम को करने की मनाही होती है.हालांकि, इस बार का ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. फिर भी इसका ज्योतिषीय प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ सकता है. क्या यह ग्रहण दुनिया के अन्य हिस्सों में दिखाई देगा? किन राशियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए? जानिए

क्या भारत में दिखेगा यह चंद्र ग्रहण?

यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. हालांकि, इसका ज्योतिषीय प्रभाव रहेगा.

तिलक का धार्मिक महत्व, 4 प्रकार जो हैं खास, आप कौन-सा लगाते हैं?

  • चंद्र ग्रहण 2025: तारीख और समय
  • पूर्णिमा तिथि – 14 मार्च 2025 (फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा)
  • पेनुमब्रल ग्रहण शुरू – सुबह 9:27 बजे
  • आंशिक ग्रहण शुरू – सुबह 10:41 बजे
  • पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू – सुबह 11:56 बजे
  • ग्रहण चरम बिंदु – दोपहर 12:28 बजे
  • पूर्ण चंद्र ग्रहण समाप्त – दोपहर 1:01 बजे
  • आंशिक ग्रहण समाप्त – दोपहर 2:18 बजे
  • पेनुमब्रल ग्रहण समाप्त – दोपहर 3:30 बजे

यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अफ्रीका, अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा.

राशियों पर पड़ेगा असर

यह ग्रहण सिंह राशि (Leo) और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा, जिससे सिंह राशि वालों पर खास प्रभाव पड़ेगा.

ग्रहों की स्थिति और प्रभाव

  • सूर्य और शनि – चंद्रमा के सातवें भाव में होने से संबंधों में तनाव बढ़ सकता है.
  • केतु – दूसरे भाव में होने से मानसिक तनाव संभव.
  • राहु, बुध और शुक्र – आठवें भाव में होने से आर्थिक और करियर संबंधी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं.
  • बृहस्पति – दसवें भाव में होने से धार्मिक रुचि और अध्यात्म में वृद्धि होगी.
  • मंगल – ग्यारहवें भाव में होने से ऊर्जा और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी

ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें?

  • मंत्र जाप और ध्यान करें.
  • घर में साफ-सफाई और पूजा-पाठ करें.
  • ग्रहण के दौरान भोजन और पानी से परहेज करें.
  • गर्भवती महिलाएं विशेष सावधानी बरतें.
  • ग्रहण के बाद स्नान करके ताजे भोजन का सेवन करें.

क्या यह होली पर असर डालेगा?

क्योंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा. यानी होली के त्योहार पर कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा. फिर भी, जो लोग ज्योतिषीय प्रभावों पर विश्वास करते हैं, वे सावधानी बरत सकते हैं.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola