Chandra Grahan 2024: पितृपक्ष के साए में दो-दो अशुभ ग्रहण, पड़ेगा ये असर
Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Sep 2024 2:04 PM
Chandra Grahan 2024
Chandra Grahan 2024: आज साल का आखिरी चंद्रग्रहण है. ज्योतिषविदों की मानें तो पितृपक्ष पर ग्रहण का यह अशुभ प्रभाव चिंताजनक है.
Chandra Grahan 2024: आज 18 सितंबर से पितृपक्ष की शुरुआत हो गई है और आज ही साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण भी लग चुका है. इस बार पितृ पक्ष 2 अक्टूबर को समाप्त होगा. पितरों की आत्मा को शांति पहुंचाने और मोक्ष की प्राप्ति के लिए पितृपक्ष में लोग तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध आदि कर्म करते हैं. मोक्ष की नगरी में यह सब पूरे 15 दिनों तक चलेगा. ऐसी मान्यता है कि पितृ पक्ष में पिंडदान करने से पितर प्रसन्न होते हैं. पितृ पक्ष की शुरुआत आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है.
पितृपक्ष पर चंद्र और सूर्य ग्रहण का साया
इस बार पितृपक्ष के शुरुआत और समापन के दिन 2 अक्टूबर को ग्रहण का साया रहेगा. चूंकि, आज चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है और साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगेगा. ऐसे में बहुत से लोगों के मन में ये सवाल या चिंता होगी कि कहीं कोई अशुभ संकेत तो नहीं? कुछ बुरा तो नहीं होगा उनके इन सवालों के जवाब में ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि जो श्राद्ध आज से शुरू हुआ है, उसमें किसी प्रकार के कोई भी ग्रहण का नकारात्मक असर नहीं होगा. चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण दोनों ही इस बार भारत में दिखाई नहीं देंगे. इनका सूतक काल भी देश में मान्य नहीं होगा.
पितृपक्ष का पहला श्राद्ध आज
ग्रहण का भारत में जब कोई असर नहीं है तो इससे परेशान होने या चिंता करने की कोई बात नहीं. आप पितृपक्ष में श्राद्ध कर्म बेफिक्र होकर विधिवत तरीके से कर सकते हैं. जिन-जिन तिथियों में श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान करना है, उसे आप उन तिथियों और समयानुसार कर सकते हैं. पितृपक्ष का पहला श्राद्ध आज (18 सितंबर) है. आज प्रतिपदा तिथि का श्राद्ध और 2 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या का श्राद्ध होगा. इस ग्रहण का कोई भी नेगेटिव असर पिंडदान, तर्पण, श्राद्ध कर्म पर नहीं होगा. ना ही पितर नाराज होंगे. आपके मन में फिर भी आशंका है तो आप श्राद्ध कर्म ग्रहण के समय के दौरान नहीं भी कर सकते हैं. उसके बाद ये कर्म कर लें.
चंद्र ग्रहण आज सुबह 6 बजकर बारह मिनट से लगेगा और समाप्त 10 बजकर 17 मिनट पर संभवत: समाप्त हो जाएगा. वहीं, सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को रात्रि में 9 बजकर तेरह मिनट से लगेगा जो कि अगले दिन सुबह में 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा. सूर्य ग्रहण रात में लग रहा है और श्राद्ध कर्म रात में नहीं बल्कि दिन में ही किया जाता है. ऐसे में आप किसी भी तरह की चिंता ना करें.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










