अप्रैल महीने के आरंभ में ही पूर्णिमा व्रत, जरूर करें ये आसान उपाय

Updated at : 23 Mar 2026 2:40 PM (IST)
विज्ञापन
Chaitra Purnima Ke Upay

चैत्र पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये उपाय

Chaitra Purnima 2026): चैत्र पूर्णिमा 2026 पर जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और उपाय, जिससे मिलेगा धन-धान्य, मानसिक शांति और जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद.

विज्ञापन

Chaitra Purnima 2026: हिंदू धर्म में हर महीने के अंतिम दिन पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है. चैत्र पूर्णिमा भी ऐसा ही एक पावन पर्व है, जिसे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रीहरि की आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है और सफलता के मार्ग खुलते हैं.

चैत्र पूर्णिमा 2026 तिथि और शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा तिथि 1 अप्रैल 2026 को सुबह 07:06 बजे से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 को सुबह 07:41 बजे तक रहेगी.
इस दिन पूजा और शुभ कार्यों के लिए विशेष मुहूर्त इस प्रकार हैं:

शुभ समय: सुबह 6:10 से 7:44 तक

चर, लाभ, अमृत योग: सुबह 10:51 से दोपहर 1:59 तक
स्नान-दान का समय: सुबह 4:38 से 5:24 तक

पूजा विधि और सरल उपाय

चैत्र पूर्णिमा के दिन प्रातः स्नान के बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करें. घी का दीपक जलाकर सत्यनारायण कथा का पाठ करना विशेष फलदायी माना जाता है. शाम के समय चंद्रमा को दूध और जल से अर्घ्य दें. एक सरल उपाय के रूप में चांदी के पात्र में जल भरकर उसे चंद्रमा की रोशनी में रखें और बाद में ग्रहण करें, इससे मानसिक तनाव कम होने की मान्यता है.

लक्ष्मी नारायण की पूजा से मिलेगा लाभ

इस दिन लक्ष्मी-नारायण की पूजा करने से धन-धान्य में वृद्धि के संकेत मिलते हैं. जो लोग आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं, वे पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाकर भगवान से प्रार्थना कर सकते हैं. गुरु का प्रभाव जहां ज्ञान और समृद्धि देता है, वहीं चंद्रमा मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन प्रदान करता है. इसलिए इस दिन की पूजा का महत्व और भी बढ़ जाता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola