चैत्र नवरात्रि के छठे दिन आज करें मां कात्यायनी की उपासना, शुभ मुहूर्त और विधि यहां देखें

Chaitra Navratri 2025 6th Day, Maa Katyayani Puja
Chaitra Navratri 2025 6th Day: चैत्र नवरात्रि 2025 पर आज नवरात्रि के छठे दिन मां दुर्गा की छठी शक्ति माता कात्यायनी की पूजा की जाएगी. इस दिन रवि योग, सौभाग्य योग, शोभन योग, और बुधादित्य योग जैसे कई शुभ योग भी बन रहे हैं. इन शुभ योगों में मां कात्यायनी की आराधना करने से सभी कार्य सफल होंगे और सुख, शांति तथा समृद्धि में वृद्धि होगी.
Chaitra Navratri 2025 6th Day, Maa Katyayani: चैत्र नवरात्रि की षष्ठी तिथि, अर्थात् छठा दिन, माता कात्यायनी की पूजा के लिए समर्पित है. यह दिन देवी मां के कात्यायनी स्वरूप की आराधना का अवसर है, जिनकी पूजा करने से सभी प्रकार के शत्रुओं का विनाश होता है. मां कात्यायनी का जन्म महर्षि कात्यायन के घर हुआ था, जिसके कारण उनका नाम कात्यायनी पड़ा. आइए, चैत्र नवरात्रि के इस अवसर पर जानें कि आज 3 अप्रैल 2025, गुरुवार को माता कात्यायनी की पूजा किस प्रकार की जानी चाहिए, उनके प्रिय भोग क्या हैं, माता को समर्पित मंत्र कौन से हैं, और माता का स्वरूप कैसा है.
पूजा का शुभ मुहूर्त
मां कात्यायनी की पूजा का शुभ मुहूर्त आज 3 अप्रैल 2025 सुबह 07 बजकर 02 मिनट पर शुरू हो चुका है और यह पूरे दिन जारी रहेगा.
माता का स्वरूप
माता कात्यायनी के स्वरूप का ध्यान करने से भक्तों के सभी दुख दूर हो जाते हैं और उनके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण निर्मित होता है. माता कात्यायनी का रंग सोने की तरह चमकीला है और उनके चार भुजाएं हैं. माता के दाएं हाथ की ऊपरी भुजा अभय मुद्रा में है, जबकि निचली भुजा वर मुद्रा में है. बाईं ओर के ऊपरी हाथ में तलवार है, और निचले हाथ में कमल का फूल है.
मां कात्यायनी का प्रिय रंग
मां कात्यायनी को लाल रंग अत्यंत प्रिय है. इस दिन भक्तों को चाहिए कि वे लाल रंग के वस्त्र पहनकर माता रानी की पूजा करें और उन्हें लाल फल तथा लाल फूल अर्पित करें.
माता कात्यायनी पूजा की विधि
आज नवरात्रि के छठे दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप, मां कात्यायनी की पूजा की जाएगी. इस दिन की पूजा भी अन्य दिनों की तरह षोडशोपचार विधि से संपन्न की जाएगी. प्रातः स्नान और ध्यान के बाद माता की चौकी के समीप जाएं और मां से प्रार्थना करें. इसके पश्चात, गंगाजल से चौकी के चारों ओर छिड़काव करें. पूरे परिवार के साथ मिलकर माता के जयकारे लगाएं और मां को कुमकुम, रोली, अक्षत, चंदन, पान-सुपारी आदि पूजा सामग्री अर्पित करें. इसके साथ ही, माता को 3 हल्दी की गांठ और पीले फूल अर्पित करें तथा शहद का भोग लगाएं. इसके बाद, कलश देवता और नवग्रह की पूजा भी करें. माता की आरती के लिए कपूर और घी का दीपक जलाएं और परिवार के साथ मिलकर मां की आरती करें. अंत में, दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और अपनी गलतियों के लिए माता रानी से क्षमा मांगें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










