Budh Pradosh Vrat Katha: बुध प्रदोष व्रत के दौरान सुनें ये कथा और पाएं स्वास्थ्य, समृद्धि व संतान सुख

Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Aug 2025 7:55 PM

विज्ञापन

Budh Pradosh Vrat Katha in Hindi (AI Generted Image)

Budh Pradosh Vrat Katha 2025: बुध प्रदोष व्रत कथा का श्रवण करने से जीवन में स्वास्थ्य, समृद्धि और संतान सुख की प्राप्ति होती है। यह कथा एक पौराणिक प्रसंग पर आधारित है, जिसमें एक पुरुष की भूल से उसकी पत्नी संकट में पड़ जाती है, लेकिन भगवान शिव की कृपा से सभी संकट दूर हो जाते हैं। माना जाता है कि इस कथा को सुनने से व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है।

विज्ञापन

Budh Pradosh Vrat Katha 2025:भाद्रपद माह का पहला प्रदोष व्रत आज, यानी 20 अगस्त को मनाया जा रहा है. यदि आप भी यह व्रत रखने वाले हैं, तो इस बुध प्रदोष व्रत कथा का पाठ अवश्य करें. ऐसा माना जाता है कि इस कथा का श्रवण या पाठ करने से व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का आगमन होता है.

बुध प्रदोष व्रत कथा

प्राचीन समय की बात है, एक पुरुष का नया-नया विवाह हुआ था. विवाह के कुछ ही दिन बीते थे कि उसकी पत्नी अपने मायके चली गई. कुछ दिनों बाद वह अपने ससुराल जाकर पत्नी को लेने आया. बुधवार का दिन था, और सास-ससुर ने उसे रोकने की कोशिश की क्योंकि उनका मानना था कि बुधवार को विदाई करना शुभ नहीं होता. लेकिन दामाद ने उनकी बात नहीं मानी और पत्नी के साथ बैलगाड़ी में घर लौटने चला. मजबूरी में सास-ससुर ने अपने जमाई और पुत्री को भारी मन से विदा किया.

ये भी पढ़ें: आज है भाद्रपद मास का पहला प्रदोष व्रत, नोट कर लें शुभ मुहूर्त

नगर से बाहर पहुँचते ही पत्नी को प्यास लगी. पति पानी लाने गया और पत्नी पेड़ के नीचे बैठ गई. थोड़ी देर बाद जब वह पानी लेकर लौटा, उसने देखा कि उसकी पत्नी किसी अजनबी पुरुष के साथ हँसते-खेलते बात कर रही थी और उसी लोटे से पानी पी रही थी. क्रोध में वह उसके पास गया, पर आश्चर्यचकित रह गया—क्योंकि वह पुरुष दिखने में बिल्कुल उसके जैसा था. पत्नी भी आश्चर्य में पड़ गई और दोनों में झगड़ा होने लगा.

धीरे-धीरे आसपास काफी लोग इकट्ठा हो गए और सिपाही भी आए. लोगों ने पत्नी से पूछा, “आपका असली पति कौन है?” वह स्तब्ध रह गई. इस समय दामाद ने भगवान शिव से प्रार्थना की—“हे भोलेनाथ! हमारी रक्षा करें. मैंने बड़ी भूल की कि सास-ससुर की बात नहीं मानी और बुधवार को विदाई कर ली. मैं भविष्य में ऐसा गलती कभी नहीं करूंगा.”

जैसे ही उसकी प्रार्थना पूरी हुई, दूसरा पुरुष अचानक गायब हो गया. पति-पत्नी सुरक्षित अपने घर लौट आए. इस घटना के बाद से वे दोनों नियमित रूप से बुध त्रयोदशी प्रदोष व्रत रखने लगे. यही कारण है कि बुध प्रदोष व्रत सभी मनुष्यों के लिए अत्यंत शुभ और आवश्यक माना जाता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola