Budh Pradosh Vrat August 2025: आज है भाद्रपद मास का पहला प्रदोष व्रत, नोट कर लें शुभ मुहूर्त

Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Aug 2025 3:55 AM

विज्ञापन

Budh Pradosh Vrat August 2025 (AI Generated Image)

Budh Pradosh Vrat August 2025: आज 20 अगस्त, बुधवार को भाद्रपद मास का बुध प्रदोष व्रत मनाया जा रहा है. यह व्रत भगवान शिव की विशेष कृपा पाने का सर्वोत्तम उपाय माना जाता है. शुभ मुहूर्त में शिवलिंग की पूजा और अभिषेक करने से घर में सुख, समृद्धि और जीवन की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

विज्ञापन

Budh Pradosh Vrat August 2025: भगवान शिव की विशेष कृपा पाने का सर्वोत्तम उपाय प्रदोष व्रत माना जाता है. यह व्रत हर महीने आने वाली दोनों त्रयोदशी तिथियों पर किया जाता है. अगस्त माह में एक त्रयोदशी बीत चुकी है और अब दूसरी त्रयोदशी तिथि आने वाली है. यह तिथि भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी होगी, जिसे इस मास का पहला प्रदोष व्रत माना जाएगा. मान्यता है कि प्रदोष व्रत करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं और साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. साथ ही जीवन से दुख-दर्द दूर होकर सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है. आज अगस्त माह का यह प्रदोष व्रत है, जानें इसका शुभ मुहूर्त क्या है.

बुध प्रदोष व्रत पूजन मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि 20 अगस्त को दोपहर 01:58 बजे प्रारंभ होगी और 21 अगस्त को दोपहर 12:44 बजे समाप्त होगी. इस दिन भगवान शिव की पूजा प्रदोष काल में करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इस वर्ष प्रदोष पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06:56 बजे से रात 09:07 बजे तक रहेगा, यानी पूजा की कुल अवधि 2 घंटे 12 मिनट की है.

बुध प्रदोष व्रत करने की विधि

संकल्प और प्रारंभ

20 अगस्त, बुधवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें और व्रत-पूजा का संकल्प लें. दिन भर व्रत के नियमों का पालन करें और मन ही मन “ऊँ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करते रहें. पूजा के शुभ मुहूर्त से पहले सभी आवश्यक सामग्री तैयार कर लें.

शिव पूजा और अभिषेक

शुभ मुहूर्त शुरू होते ही किसी साफ स्थान पर शिवलिंग स्थापित करें. पहले शुद्ध जल से अभिषेक करें, फिर गाय के दूध से और अंत में पुनः शुद्ध जल से अभिषेक करें. इसके बाद शिवलिंग पर फूल अर्पित करें.

पूजा सामग्री का अर्पण

शिवलिंग पर क्रमवार बिल्व पत्र, धतूरा, रोली, अबीर, जनेऊ और अन्य पुष्प चढ़ाएं. इस दौरान मन ही मन ऊँ नमः शिवाय मंत्र का जाप जारी रखें. पूजा समाप्त होने पर भगवान को भोग अर्पित करें और आरती करें.

दान और समाप्ति

पूजा के बाद ब्राह्मण को अपनी सामर्थ्य अनुसार दान दें और गाय को चारा खिलाएं. इसके बाद स्वयं भोजन करें. इस प्रकार प्रदोष व्रत करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है और व्रती की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola