होली में घर पर बनाएं नारियल मावा बर्फी, मेहमानों को करें सर्व 

Updated:
विज्ञापन
होली में घर पर बनाएं नारियल मावा बर्फी, मेहमानों को करें सर्व 

अगर आप भी नारियल से बनी मिठाई खाना पसंद करते हैं तो आप नारियल मावा बर्फी को बना सकते हैं. मावा और नारियल से बनी इस मिठाई का लाजवाब स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा.

विज्ञापन

होली के मौके पर आप भी घर पर मिठाई बनाने का सोच रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा है कौन सी मिठाई बनाई जाए तो आप बर्फी बना सकते हैं. आप नारियल मावा बर्फी बना सकते हैं. इस मिठाई को बनाने में आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी. इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत अच्छा लगेगा. आप भी ये आसानी से बनने वाली मिठाई को जरूर ट्राई करें. आइए जानते हैं मावा नारियल बर्फी बनाने की रेसिपी. 

नारियल मावा बर्फी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए 

  • मावा- 1 कप
  • नारियल- 2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • चीनी- स्वादानुसार
  • घी- 2-3 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच
  • काजू- 10-12 बारीक कटे हुए 
  • पिस्ता- 10-12 बारीक कटे हुए 

नारियल मावा बर्फी  को कैसे करें तैयार?

  • नारियल मावा बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में घी गर्म करें. इसमें आप मावा को डालकर भूनें. मावा को लगातार चलाते हुए आप इसे भूनें. इसके बाद आप चीनी डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
  • अब इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और कुछ मिनट तक अच्छी तरह मिलाकर भूनें. मिश्रण को लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पका लें. जब मिश्रण गाढ़ा और चिपचिपा हो जाए तब इसमें इलायची पाउडर डाल दें और अच्छे से मिला लें. 
  • इसमें आप कटे हुए काजू और पिस्ता को डाल दें. अब आप एक थाली या ट्रे को लें और इसमें घी को लगा दें. मिश्रण को थाली में डालें और समान रूप से फैला लें.
  • ऊपर से काजू और पिस्ता से सजा दें और मिश्रण को ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद इसे मनचाहे आकार में काट लें और सर्व करें. इस तरह से आप नारियल मावा बर्फी को तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: होली स्पेशल: मेहमानों को लुभाएगा स्वादिष्ट छेना दही भल्ला, बनाएं इस आसान रेसिपी से

यह भी पढ़ेंइस होली ट्राई करें ये टेस्टी-रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स, सेलिब्रेशन को बनाएं खास

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Ingredients

    Instructions