इस होली ट्राई करें ये टेस्टी-रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स, सेलिब्रेशन को बनाएं खास

Updated:
विज्ञापन

होली ड्रिंक आइडियाज (AI Image)

अगर आप भी इस बार होली पार्टी को खास बनाना चाहते हैं, तो इन होली स्पेशल ड्रिंक्स आइडियाज को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें.

विज्ञापन

होली में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं. रंग, गुलाल और पिचकारी से मार्केट भी सज गए हैं. आपने भी घर की साफ-सफाई और तरह-तरह के पकवान बनाने की तैयारी शुरू कर दी होगी. होली के मौके पर अगर स्वादिष्ट ड्रिंक्स मिल जाए तो त्योहार का मजा दोगुना हो जाता है. रंग खेलने के बाद जब सब थक जाते हैं, तब एक गिलास फ्रेश ड्रिंक शरीर को ताजगी देने का काम करता है. अक्सर होली पर ठंडाई बनाई जाती है. अगर आप ठंडाई के अलावा घर पर टेस्टी ड्रिंक्स बनाने का सोच रहे हैं तो इस आर्टिकल में ड्रिंक आइडियाज के बारे में जान सकते हैं. 

विज्ञापन

वॉटरमेलन लेमनेड बनाएं

वॉटरमेलन लेमनेड गर्मियों में तरोताजा कर देने वाला एक बेहतरीन ड्रिंक है. इसे बनाना भी बहुत आसान है. इसे बनाने के लिए आप तरबूज के टुकड़ों को मिक्सर जार में डाल दें. फिर इसमें नींबू का रस और स्वादानुसार चीनी को डाल दें. इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें. गिलास में निकालें और बर्फ के टुकड़ों को डाल दें. ऊपर से आप पुदीना की पत्ती को डालकर सजा दें. 

मसाला छाछ को करें तैयार 

मसाला छाछ बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में ताजा दही को मिक्सर जार में डाल दें. अब इसमें हरी मिर्च, पुदीना की पत्ती, धनिया की पत्ती और ठंडा पानी मिला लें. इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें. एक बर्तन में निकाल लें. इसके बाद भुना जीरा पाउडर, काला नमक और नमक डाल दें. 

सौंफ का शरबत बनाएं

आप होली के मौके पर सौंफ का शरबत भी तैयार कर सकते हैं. इसे आप झटपट तैयार कर सकते हैं. मिक्सर जार में सौंफ, काली मिर्च और चीनी को डालकर बारीक पीस लें. इसके बाद आप गिलास को लें. इसमें एक चम्मच तैयार मिश्रण को डालें. फिर ठंडा पानी डालकर सर्व करें. 

गुलाब लस्सी बनाएं

गुलाब लस्सी को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आप मिक्सर जार में दही को लें. इसके बाद इसमें रोज सिरप, चीनी और पानी को मिला दें. सभी चीजों अच्छे से ब्लेंड कर लें. गिलास में बर्फ के टुडे डालें. ऊपर से लस्सी को डाल दें. इस लस्सी का रंग देखने में बहुत सुंदर लगता है. ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियां या कटे हुए ड्राई फ्रूट को डाल सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: होली स्पेशल: मेहमानों को लुभाएगा स्वादिष्ट छेना दही भल्ला, बनाएं इस आसान रेसिपी से

यह भी पढ़ें: इस बार होली पर बनाएं टूटी-फ्रूटी गुजिया, मेहमान भी हो जाएंगे खुश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola