कमजोर बुध बनाएगा आर्थिक संकट, इन उपायों से पाएं यश और धन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 Mar 2025 6:15 AM
Budh Grah Upay
Budh Grah upay: बुध ग्रह को बुद्धिमत्ता, संचार कौशल और निर्णय लेने की क्षमता का प्रतीक माना जाता है. ज्योतिष में बुध ग्रह को एक महत्वपूर्ण ग्रह के रूप में मान्यता प्राप्त है. जब बुध का प्रभाव मजबूत होता है, तो व्यक्ति व्यापार में अत्यधिक लाभ अर्जित करता है. इसके विपरीत, कमजोर बुध बुद्धि में भ्रम उत्पन्न करता है. यदि कुंडली के द्वितीय भाव में बुध नीच ग्रह के साथ स्थित होता है, तो वह कमजोर माना जाता है.
Budh Grah Upay, Astro Tips: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह व्यापार, बुद्धिमत्ता और वाणी का प्रतिनिधित्व करता है. जब बुध ग्रह प्रबल होता है, तब व्यापार में प्रगति होती है, नौकरी में उन्नति प्राप्त होती है, वाणी का प्रभाव अधिक होता है, और बुद्धि में तीव्रता आती है, जिससे निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होती है. इसके विपरीत, जब बुध ग्रह कमजोर होता है, तो यह नौकरी और व्यापार में बाधाएं उत्पन्न कर सकता है, सार्वजनिक मंच पर बोलने में संकोच होता है, निर्णय लेने की क्षमता में कमी आती है, जिससे अनिर्णय की स्थिति उत्पन्न होती है. मानसिक क्षमता भी प्रभावित होती है. जब बुध ग्रह दुर्बल होता है, तो यह विभिन्न प्रकार के संकेत देता है.
बुध दोष के लक्षण क्या होते हैं
जब किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध दोष उपस्थित होता है, तो उसकी वाणी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. इस कारण वह स्पष्टता से बोलने में असमर्थ हो जाता है. बुध दोष के कारण व्यक्ति अपनी क्षमताओं पर संदेह करने लगता है और स्वयं को दूसरों से कमतर समझता है. उसकी बुद्धि भी प्रभावित होती है. इसके अतिरिक्त, बुध दोष के कारण त्वचा संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं.
ऐसी रेखाएं हों हथेली में तो कभी कम न होगा पति-पत्नी का प्रेम
ग्यारहवें भाव में बुध की स्थिति नकारात्मक परिणाम उत्पन्न करती है, जिससे व्यक्ति का मान-सम्मान प्रभावित होता है. यदि कुंडली में बुध कमजोर है, तो आर्थिक कठिनाइयों, मान-सम्मान में कमी, यश की हानि, अध्ययन में मन की कमी, और बुद्धि के विकृत होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
प्रेमी के प्रति होती है समर्पित, इस राशि की महिलाएं कभी नहीं तोड़तीं वादा
बुध ग्रह मजबूत करने के उपाय
- बुधवार का व्रत और गणेश जी की पूजा करने से बुध ग्रह की शक्ति में वृद्धि होती है. इस दिन गणेश जी को मूंग के लड्डू का भोग अर्पित करने से भी विशेष लाभ प्राप्त होता है.
- किसी योग्य ज्योतिषी की सलाह पर आप पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं, जो बुध का रत्न है. इसे पहनने से बुध का प्रभाव और भी बढ़ता है.
- बुध को सशक्त बनाने के लिए बुधवार के दिन हरी वस्तुओं का दान करना लाभकारी है. आप गाय को हरा चारा और किसी जरूरतमंद ब्राह्मण को हरे फल, हरी सब्जियां, हरे वस्त्र, कांसे का बर्तन आदि दान कर सकते हैं.
- यदि आप बुधवार को पूजा के दौरान बुध के मंत्र “ओम बुं बुधाय नमः” या “ओम ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः” का जाप करते हैं, तो इससे भी लाभ होगा.
- बुध को प्रसन्न करने के लिए पूजा के समय बुध स्तोत्र का पाठ करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










