Bhaum Pradosh Vrat July 2025 कल, जानें मुहूर्त और महत्त्व एक साथ जानिए

Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Jul 2025 1:54 PM

विज्ञापन

Bhaum Pradosh Vrat July 2025

Bhaum Pradosh Vrat July 2025: आषाढ़ मास का अंतिम प्रदोष व्रत 8 जुलाई को मनाया जाएगा. इस दिन मंगलवार और प्रदोष तिथि का संयोग होने से इसे भौम प्रदोष कहा जाता है. भगवान शिव की कृपा पाने के लिए यह दिन बेहद शुभ माना जाता है. जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त.

विज्ञापन

Bhaum Pradosh Vrat July 2025: सनातन परंपरा में प्रदोष व्रत का विशेष आध्यात्मिक महत्व है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना करने से साधक को जीवन की कई परेशानियों से मुक्ति मिलती है. मान्यता है कि प्रदोष व्रत करने से शिव कृपा से रुके हुए कार्य भी पूर्ण होते हैं और सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है. ऐसे में आषाढ़ महीने में आने वाले अंतिम भौम प्रदोष व्रत (Bhaum Pradosh Vrat 2025) की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानना जरूरी है.

भौम प्रदोष व्रत मुहूर्त 2025 (Bhaum Pradosh Vrat Muhurat 2025)

  • भौम प्रदोष व्रत- 8 जुलाई 2025
  • प्रदोष पूजा मुहूर्त – 19:23 से 21:24
  • दिन का प्रदोष समय – 19:23 से 21:24

जानिए भौम प्रदोष व्रत में पूजन का शुभ मुहूर्त

भौम प्रदोष व्रत के दिन पूजा का श्रेष्ठ समय प्रदोष काल होता है. इस वर्ष यह मुहूर्त शाम 7:23 बजे से रात 9:24 बजे तक रहेगा. कुल अवधि लगभग 2 घंटे 2 मिनट की होगी, जिसमें भगवान शिव की आराधना करना अत्यंत फलदायक माना गया है.

Swami Narendranand: केवल कथा सुनना नहीं, उस पर चिंतन-मनन भी जरूरी

भौम प्रदोष व्रत: पूजन विधि

व्रतधारी सबसे पहले स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें. फिर गोधूलि बेला में घर के मंदिर और मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं. इसके बाद नजदीकी शिव मंदिर जाएं और भगवान शिव का पंचामृत या जल से अभिषेक करें.

पूजन में कच्चा दूध, गंगाजल, बेलपत्र, सफेद चंदन, अक्षत, कनेर के फूल आदि अर्पित करें. इसके पश्चात भौम प्रदोष व्रत की कथा श्रवण करें और घी के दीपक से भगवान शिव की आरती करें. पूजा के अंत में “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें और भगवान से क्षमायाचना भी अवश्य करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola