Bhanu Saptami 2024: भानु सप्तमी आज, बन रहा है रविवार का संयोग, जानें मुहूर्त और महत्व

Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Mar 2024 12:43 PM

विज्ञापन

Bhanu Saptami 2024

Bhanu Saptami 2024: इस साल फाल्गुन माह की सप्तमी पर भास्कर देवता की पूजा का उत्तम संयोग बन रहा है. ये तिथि सूरज देव को समर्पित है. इस माह यह व्रत आज 3 मार्च को रखा जा रहा है. तो आइए इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं -

विज्ञापन

Bhanu Saptami 2024: पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि आज यानी 3 मार्च, दिन रविवार को भानु सप्तमी का व्रत रखा जा रहा है.

Bhanu Saptami 2024: भानु सप्तमी का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि 2 मार्च को सुबह 7 बजकर 54 मिनट से शुरू हो गई थी, जो 3 मार्च को सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर समाप्त हो रही है. इसके साथ ही सूर्योदय सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर होगा.

Bhanu Saptami 2024: भानु सप्तमी व्रत का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भानु सप्तमी के दिन भगवान सूर्य देव की पूजा सच्चे मन से करनी चाहिए. जो लोग सच्चे मन से पूजा करते हैं उन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलती है. साथ ही कारोबार और नौकरी में तरक्की मिलती है. घर में खुशियों का आगमन होने लगता है.

Bhanu Saptami 2024: रविवार के दिन भानु सप्तमी का महत्व
भानु सप्तमी को रथ सप्तमी और अचला सप्तमी जैसे नामों से भी जानते हैं. मान्यता है कि इस दिन भगवान सूर्य की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. रविवार का दिन भी सूर्य भगवान को समर्पित है, इसलिए इस दिन का खास महत्व भी है.

Bhanu Saptami 2024: ऐसे करें भानु सप्तमी पर पूजा

भगवान सूर्य देव की आराधना करने के लिए भानु सप्तमी के दिन जल्दी उठे और लाल आसन बिछाकर भगवान सूर्य की आराधना करें. अगर आपके पास केसरिया रंग के कपड़े हैं तो उन्हें धारण कर लें तो उत्तम रहेगा. इसके बाद रोली चंदन का तिलक लगाकर सूर्य देव की उपासना करें. इसके बाद तांबे के लोटे में केसर, अक्षत डालकर सूर्य को अर्घ्य दें. इसके बाद केसर या रोली का तिलक जरूर करें. अर्घ देते समय सूर्य देव के मंत्रों को जाप जरूर करें. जो लोग भावु सप्तमी का व्रत रख रहें है उन्हें उस बात का ख्याल रखना चाहिए की वह नमक का सेवन न करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola