Basant Panchami 2026: कल है बसंत पंचमी, जानें मां सरस्वती को कौन-सा भोग और कौन-से फूल अर्पित करें

Published by : Neha Kumari Updated At : 22 Jan 2026 1:47 PM

विज्ञापन

बसंत पंचमी पूजा नियम

Basant Panchami 2026: 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा. मान्यता है कि इस दिन माता सरस्वती की आराधना करने से जीवन में प्रगति होती है. इस दिन माता को प्रसन्न करने के लिए आप कुछ विशेष भोग और फूल अर्पित कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि इस दिन किन फूलों और भोगों का अर्पण शुभ और प्रभावशाली माना जाता है.

विज्ञापन

Basant Panchami 2026: हर साल माघ मास की शुक्ल पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है. यह दिन विद्या, बुद्धि, कला और ज्ञान की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है. धार्मिक मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा करने से विद्या, वाणी और विवेक का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आइए जानते हैं इस दिन माता को कौन-से फूल अर्पित करना और किस चीज का भोग लगाना शुभ माना जाता है.

बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को कौन-से फूल अर्पित करें?

  • पीले गेंदे के फूल –पीला गेंदा पवित्रता, शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. कहा जाता है कि पूजा के समय मां को गेंदे के फूल अर्पित करने से पूजा स्थल का वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.
  • कमल का फूल –मान्यता है कि मां सरस्वती श्वेत कमल पर विराजमान होती हैं. कमल कीचड़ में खिलकर भी स्वच्छ रहता है. यह दर्शाता है कि मां सरस्वती का ज्ञान सांसारिक मोह से ऊपर उठाकर शुद्ध बुद्धि और विवेक प्रदान करता है.
  • सरसों के फूल –बसंत पंचमी प्रकृति का त्योहार है. इस दिन मां सरस्वती को सरसों के पीले फूल अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है. यह बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है और नई ऊर्जा, उत्साह व नवचेतना का संकेत देता है.

बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को क्या भोग लगाएं?

  • केसर या हल्दी वाला पीला चावल – पीला चावल शुभता, समृद्धि और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है. केसर या हल्दी से बना यह भोग सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और विद्या व बुद्धि के आशीर्वाद के लिए मां सरस्वती को अर्पित किया जाता है.
  • बूंदी के लड्डू – धार्मिक मान्यता के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन बूंदी के लड्डू अर्पित करने से जीवन में मधुरता आती है और मां सरस्वती प्रसन्न होती हैं. बूंदी के लड्डू मिठास और आनंद का प्रतीक होते हैं.
  • इसके अलावा, इस दिन आप मां लक्ष्मी को पीला हलवा, खीर, केला और मौसमी फलों का भोग भी लगा सकते हैं. इसे अत्यंत शुभ माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Basant Panchmi 2026: बसंत पंचमी कब है 23 या 24 जनवरी? जानें सरस्वती पूजा की विधि, शुभ मुहूर्त और विशेष योग

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola