बगलामुखी जयंती 2026 पर इस खास उपाय से पाएं शत्रुओं पर विजय

Published by :Shaurya Punj
Published at :23 Apr 2026 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
Baglamukhi Jayanti Upay

बगलामुखी जयंती पर करें ये सारे उपाय

Baglamukhi Jayanti Upay: बगलामुखी जयंती पर किए गए विशेष उपाय से शत्रुनाश, बाधाओं से मुक्ति और सफलता मिलती है। जानें पूजा सामग्री, विधि और इस दिन का धार्मिक महत्व।

विज्ञापन

Baglamukhi Jayanti Upay: हिंदू धर्म में वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां बगलामुखी की जयंती मनाई जाती है. वर्ष 2026 में यह पावन पर्व 24 अप्रैल, शुक्रवार को मनाया जाएगा. सनातन परंपरा में मां बगलामुखी को शक्ति की विशेष स्वरूप माना गया है, जो अपने भक्तों की रक्षा करती हैं. धार्मिक मान्यता है कि सच्चे मन से उनकी आराधना करने वाले भक्तों के जीवन से संकट, भय और शत्रु बाधाएं दूर हो जाती हैं.

मां बगलामुखी की पूजा और साधना का महत्व

मां बगलामुखी की पूजा विशेष रूप से शत्रुनाश, वाद-विवाद में विजय और कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता के लिए की जाती है. उन्हें “स्तम्भन शक्ति” की देवी कहा जाता है, जो नकारात्मक शक्तियों को रोकने की क्षमता रखती हैं. उनकी कृपा से व्यक्ति को आत्मबल, साहस और मानसिक शांति प्राप्त होती है. इस दिन व्रत, जप और विशेष अनुष्ठान करना अत्यंत फलदायी माना गया है.

मां बगलामुखी की जयंती पर उपाय में उपयोग होने वाली सामग्री

बगलामुखी जयंती पर किए जाने वाले उपायों में कुछ विशेष वस्तुओं का उपयोग किया जाता है, जिनका आध्यात्मिक महत्व होता है:

  • मुट्ठी भर पीली सरसों
  • शत्रुओं के फोटो
  • 108 लाल मिर्च
  • एक मिट्टी का पात्र
  • लगभग 250 ग्राम कपूर

उपाय करने की विधि

इस उपाय को श्रद्धा और नियम के साथ करना चाहिए. सबसे पहले एक मिट्टी के पात्र में शत्रुओं की फोटो रखें. इसके बाद 36 अक्षरी मंत्र का जाप करते हुए प्रत्येक मंत्र के साथ 108 सरसों के दाने और लाल मिर्च फोटो पर रखें. अंत में एक बार मंत्र बोलकर अपनी मनोकामना व्यक्त करें. फिर पात्र में कपूर रखकर उसे जला दें.

ये भी पढ़ें: बगलामुखी जयंती कब है? जानें तिथि, मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

उपाय का समापन और सावधानियां

जब यह प्रक्रिया पूरी हो जाए, तो बची हुई राख को किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें. ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और शत्रुओं से मुक्ति मिलती है. हिंदू धर्म में ऐसे उपाय केवल श्रद्धा, संयम और सकारात्मक भाव के साथ करने चाहिए. यह न केवल बाहरी बाधाओं को दूर करने का माध्यम हैं, बल्कि व्यक्ति के आत्मविश्वास और आस्था को भी मजबूत करते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola