बगलामुखी जयंती 2026, शत्रुनाश और विजय का महापर्व
Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Apr 2026 3:15 PM
बगलामुखी जयंती 2026
Baglamukhi Jayanti 2026: बगलामुखी जयंती वैशाख शुक्ल अष्टमी को मनाई जाती है. इस दिन पूजा, साधना और व्रत से शत्रुनाश, भय से मुक्ति और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं.
Baglamukhi Jayanti 2026: वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां बगलामुखी का अवतरण दिवस माना जाता है, इसलिए इस दिन उनकी जयंती मनाने की परंपरा है. इस पावन अवसर पर भक्त व्रत रखकर विशेष पूजा-अर्चना करते हैं. देशभर में कई स्थानों पर अनुष्ठान और महायज्ञ आयोजित किए जाते हैं. मान्यता है कि माता की कृपा से शत्रुओं का नाश होता है और जीवन के संकट दूर होते हैं.
बगलामुखी जयंती 2026 कल
वर्ष 2026 में बगलामुखी जयंती 24 अप्रैल को मनाई जाएगी. यह पर्व हर साल वैशाख शुक्ल अष्टमी को आता है, क्योंकि इसी दिन मां बगलामुखी का प्राकट्य हुआ था. इस दिन साधक विशेष साधना, जप और पूजा के माध्यम से माता को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं और उनसे संरक्षण एवं विजय का आशीर्वाद मांगते हैं.
मां बगलामुखी की पूजा का महत्व
मां बगलामुखी की उपासना से भय का नाश होता है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है. उन्हें बुरी शक्तियों का विनाश करने वाली देवी माना जाता है. इनका एक नाम “पीताम्बरा” भी है, क्योंकि इन्हें पीला रंग अत्यंत प्रिय है. पूजा में पीले वस्त्र, पीले फूल और हल्दी का विशेष महत्व होता है. दसमहाविद्याओं में मां बगलामुखी को आठवीं महाविद्या माना गया है और वे “स्तम्भन शक्ति” की अधिष्ठात्री देवी हैं. वाद-विवाद में विजय, वाक सिद्धि और बाधाओं से मुक्ति के लिए उनकी आराधना की जाती है.
मां बगलामुखी के नाम और स्वरूप का रहस्य
“बगला” शब्द संस्कृत के “वल्गा” से बना माना जाता है, जिसका अर्थ सुंदर या दुलहन होता है. मां बगलामुखी का स्वरूप अत्यंत दिव्य और तेजस्वी है. वे रत्नजड़ित सिंहासन पर विराजमान रहती हैं और शत्रुओं का नाश करने वाली शक्ति का प्रतीक हैं. देवी को प्रसन्न करने के लिए नारियल, पीले फूल और पीले वस्त्र अर्पित किए जाते हैं. माना जाता है कि सच्ची श्रद्धा से की गई पूजा बड़े से बड़े संकट को भी दूर कर सकती है.
ये भी पढ़ें: मां बगलामुखी जयंती 2026 से पहले जानें शक्ति, साधना और मंदिरों का रहस्य
मां बगलामुखी की उत्पत्ति कथा
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, एक समय भयंकर तूफान और बाढ़ से सृष्टि के विनाश का खतरा उत्पन्न हो गया था. सभी देवता भगवान शिव की शरण में पहुंचे. तब यह निर्णय हुआ कि केवल देवी शक्ति ही इस संकट को दूर कर सकती हैं. इसके बाद मां बगलामुखी हरिद्रा सरोवर से प्रकट हुईं और उन्होंने अपनी शक्ति से उस भयानक संकट को शांत किया. तभी से उन्हें विपत्तियों और बुराइयों से रक्षा करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










