Astrological Tips: गुरुवार को है नए साल का पहला दिन करें ये उपाय, भगवान विष्णु बरसाएंगे कृपा
Published by : Neha Kumari Updated At : 28 Dec 2025 2:26 PM
गुरुवार के उपाय
Astrological Tips: इस बार नया साल विशेष होने वाला है. नए साल का पहला दिन गुरुवार को पड़ रहा है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और कुछ ज्योतिषीय उपाय करना बेहद शुभ होगा. आइए जानते हैं कि इस दिन भगवान नारायण को प्रसन्न करने के लिए किन-किन उपायों को करना उत्तम होगा.
Astrological Tips: साल 2026 का पहला दिन यानी 1 जनवरी, गुरुवार के दिन पड़ रहा है. सनातन धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना गया है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की आराधना के साथ कुछ ज्योतिषीय उपाय किए जाएँ तो भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है. साथ ही घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है.
ब्रह्म मुहूर्त में स्नान और पूजा
गुरुवार की शुरुआत ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान से करें. स्नान के बाद पीले या हल्के रंग के साफ कपड़े पहनें. घर के पूजा स्थल में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाएं और विधि-विधान से पूजा करें. इससे मानसिक शांति और सकारात्मकता बढ़ती है.
पीले फूल और तुलसी अर्पित करें
मान्यता है कि पीला रंग भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है, इसलिए इस दिन पीले फूल, हल्दी या पीले चावल भगवान नारायण को अर्पित करें. इसके साथ ही तुलसी का पत्ता चढ़ाना अत्यंत फलदायी है.
व्रत और केले के पौधे की पूजा
धार्मिक मान्यता है कि गुरुवार का व्रत रखने से कुंडली का बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है और जीवन में स्थिरता आती है. व्रत के दौरान नमक का सेवन न करें. इस दिन केले के पौधे पर जल चढ़ाकर पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ती है और आर्थिक स्थिति बेहतर होती है.
दान करना बेहद शुभ
गुरुवार का संबंध गुरु ग्रह से है, इसलिए इस दिन पीली वस्तुओं जैसे चना दाल, हल्दी, पीला कपड़ा, केला या घी का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है. यह उपाय ग्रह दोषों को शांत करता है और भाग्य को मजबूत बनाता है.
मंत्रों का जाप
गुरुवार की सुबह “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 108 बार जप करने से मन शांत होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इन उपायों को श्रद्धा और नियमितता के साथ करने से विष्णुदेव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में शुभता बढ़ती है.
यह भी पढ़ें: New Year Astrological Upay: नए साल के पहले दिन करें ये चमत्कारी उपाय, घर से दूर रहेंगी आर्थिक दिक्कतें
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










