ePaper

New Year Astrological Upay: नए साल के पहले दिन करें ये चमत्कारी उपाय, घर से दूर रहेंगी आर्थिक दिक्कतें

Updated at : 27 Dec 2025 12:12 PM (IST)
विज्ञापन
Astrological upay for New Year

ज्योतिषीय उपाय

New Year Astrological Upay: यदि आप चाहते हैं कि आने वाला यह नया साल आपके लिए बहुत अच्छा हो और आपके रुके हुए सारे काम पूरे हों, तो आप कुछ ज्योतिषीय उपाय कर सकते हैं. इन उपायों को करने से बाधाएं दूर होंगी और सौभाग्य के साथ-साथ सकारात्मकता भी बनी रहेगी.

विज्ञापन

New Year Astrological Upay: अब से बस कुछ ही दिनों बाद साल 2025 समाप्त हो जाएगा और नई खुशियों व उम्मीदों के साथ साल 2026 दस्तक देगा. हर कोई चाहता है कि उसका नया साल बेहतरीन हो और जो चीजें व सपने इस साल पूरे नहीं हो पाए, वे नए साल में जरूर पूरे हों. मन में कई इच्छाएं और उत्साह लेकर लोग नए साल के स्वागत के लिए तैयार हैं. आज हम इस आर्टिकल में कुछ ऐसे ज्योतिषीय उपायों के बारे में बात करेंगे, जिन्हें आप साल के पहले दिन कर सकते हैं. कहा जाता है कि इन उपायों को करने से पूरे साल घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और जीवन में सुख-शांति आती है.

नए साल के पहले दिन करें ये उपाय

पूजा से करें साल की शुरुआत

शास्त्रों के अनुसार, साल के पहले दिन की शुरुआत सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद भगवान की पूजा से करनी चाहिए. इससे मन को शांति मिलती है और सकारात्मक विचार आते हैं. साथ ही घर का वातावरण भी शुद्ध होता है.

दान-पुण्य

नए साल के पहले दिन जरूरतमंदों को दान देना बेहद शुभ माना गया है. मान्यता है कि इससे पुण्य की प्राप्ति होती है और भगवान की कृपा बनी रहती है.

कौड़ी से उपाय

आर्थिक उन्नति के लिए नए साल के पहले दिन आप कौड़ियों से उपाय कर सकते हैं. इसके लिए कुछ कौड़ियां लें. पीले रंग की कौड़ी लेना उत्तम माना जाता है, लेकिन यदि आपके पास पीली कौड़ी न हो, तो सफेद कौड़ी पर हल्दी लगा सकते हैं. इसके बाद माता लक्ष्मी का ध्यान करें और कौड़ी को तिजोरी में या धन रखने की जगह पर रख दें.

मुख्य द्वार पर जल

मान्यता है कि साल के पहले दिन मुख्य द्वार पर जल से भरा पात्र रखने से घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है.

यह भी पढ़ें: Astrology Tips for Home: गलती से भी न करें इन महीनों में घर बनाने की शुरुआत, आर्थिक तंगी और बीमारियों से रहेंगे परेशान

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola