ePaper

Anant Chaturdashi 2025: अनंत चतुर्दशी कब है, जानें सही डेट, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Updated at : 03 Sep 2025 12:16 PM (IST)
विज्ञापन
Anant Chaturdashi 2025

अनंत चतुर्दशी व्रत इस दिन

Anant Chaturdashi 2025: अनंत चतुर्दशी 2025 का पर्व भगवान विष्णु के अनंत स्वरूपों की आराधना के लिए समर्पित है. इस दिन व्रत, पूजा और अनंत सूत्र धारण करने की विशेष परंपरा है. मान्यता है कि इस व्रत से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का वास होता है. आइए जानें सही तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त.

विज्ञापन

Anant Chaturdashi 2025: हिन्दू धर्म में अनंत चतुर्दशी का विशेष महत्व है. इसे अनंत चौदस भी कहा जाता है. इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूपों की पूजा की जाती है. मान्यता है कि अनंत चतुर्दशी पर विधि-विधान से व्रत और पूजा करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है. इस दिन व्रत कथा पढ़ने और चौदह गांठों वाला पीले धागे का अनंत सूत्र बांधने की परंपरा है.

अनंत चतुर्दशी 2025 शुभ मुहूर्त

इस वर्ष अनंत चतुर्दशी की तिथि 6 सितंबर 2025 को सुबह 3:12 बजे से आरंभ होगी और इसका समापन 7 सितंबर 2025 को रात 1:41 बजे होगा. इसी अवधि में व्रत और पूजा का आयोजन करना शुभ माना जाएगा.

अनंत चतुर्दशी पूजा विधि

  • इस दिन प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें.
  • घर के मंदिर और पूजा स्थल की साफ-सफाई के बाद धातु या मिट्टी का कलश स्थापित करें.
  • व्रत का संकल्प लेकर लाल या पीले वस्त्र से सजी चौकी पर भगवान विष्णु के शेषनाग स्वरूप की प्रतिमा स्थापित करें.
  • भगवान विष्णु को 14 गांठों वाला अनंत सूत्र अर्पित करें, जिसमें 14 देवताओं का निवास माना जाता है.
  • तिल, घी, मेवा और खीर से हवन करें.
  • हवन के बाद दान-पुण्य करें और ब्राह्मणों को भोजन कराएं.
  • इस दिन केले के पेड़ का पूजन भी शुभ माना जाता है.

धार्मिक महत्व

अनंत चतुर्दशी व्रत में भगवान विष्णु के 14 रूपों की आराधना की जाती है. श्रद्धा और भक्ति के साथ इस व्रत को करने से दुख-दर्द दूर होते हैं और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola