Ahoi Ashtami 2024: आज अहोई अष्टमी पर संतान की लंबी उम्र के लिए करें विशेष पूजा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Oct 2024 8:36 AM

विज्ञापन

Ahoi Ashtami 2024

Ahoi Ashtami 2024: अहोई अष्टमी एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है. हिंदू पंचांग के अनुसार, यह त्योहार कार्तिक मास में मनाया जाता है. इस वर्ष यह व्रत 24 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा. माताएं अपने बच्चों के स्वास्थ्य और दीर्घकालिक जीवन के लिए इस व्रत का पालन करती हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सनातन धर्म में अहोई अष्टमी का पर्व संतान की लंबी उम्र और स्वास्थ्य के लिए समर्पित है.

विज्ञापन

Ahoi Ashtami 2024: अहोई अष्टमी का व्रत खासतौर पर माताओं के लिए एक महत्वपूर्ण पर्व होता है, जिसमें वे अपनी संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के लिए व्रत रखती हैं। यह व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है.इस दिन माताएं निर्जल (बिना पानी के) व्रत रखती हैं और रात को तारों को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण करती हैं.अहोई अष्टमी को कुछ स्थानों पर “अहोई आठे” के नाम से भी जाना जाता है.

अहोई अष्टमी 2024 आज

इस साल अहोई अष्टमी आज 24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के दिन मनाई जा रही है. इस दिन अहोई माता के साथ-साथ स्याही माता की भी पूजा की जाती है.

Guru Pushya Nakshatra 2024: गुरु पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से इन राशियों को मिलेगा लाभ

अहोई अष्टमी 2024 के शुभ मुहूर्त

कार्तिक कृष्ण अष्टमी प्रारंभ: 24 अक्टूबर 2024, रात 1:08 बजे
कार्तिक कृष्ण अष्टमी समाप्त: 25 अक्टूबर 2024, रात 1:58 बजे
पूजन का समय: 24 अक्टूबर, शाम 5:42 बजे से 6:59 बजे तक
तारे देखने का समय: 24 अक्टूबर, शाम 6:06 बजे
चंद्रमा को अर्घ्य देने का समय: 24 अक्टूबर, रात 11:55 बजे

अहोई अष्टमी पूजन विधि

अहोई अष्टमी के दिन माताएं सुबह सूर्योदय से पहले स्नान करके अपने व्रत का संकल्प लेती हैं

इसके बाद, मंदिर जाकर या घर में ही धूप-दीप जलाकर, फलों और फूलों के साथ पूजा की जाती है.

पूजा में चावल, रोली (कुमकुम) और दूध का विशेष महत्व होता है.

कई जगहों पर चांदी की अहोई की आकृति (स्याऊ) बनाई जाती है, जिसे पूजन के बाद धागे में पिरोकर दो मोतियों के साथ पहना जाता है.

अहोई माता के साथ-साथ माता सई को हलवा और सात दूब (घास की पत्तियां) अर्पित की जाती हैं.

अंत में अहोई माता की आरती करके, करवा या कलश में जल भरकर तारों या चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है, जिसके बाद व्रत खोला जाता है.

इस कठिन व्रत को रखने वाली माताएं अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और समृद्ध जीवन की कामना करती हैं और यही इसे खास बनाता है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola