Aaj Ka Panchang : आज संकष्टी चतुर्थी व्रत है, जानिए हर एक शुभ मुहूर्त और अशुभ समय के बारे में

Updated at : 05 Sep 2020 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Panchang : आज संकष्टी चतुर्थी व्रत है, जानिए हर एक शुभ मुहूर्त और अशुभ समय के बारे में

Aaj Ka Panchang : आज संकष्टी चतुर्थी व्रत है. आज शुद्ध आश्विन कृष्ण पक्ष तृतीय है. 02 बजकर 21 मिनट के उपरांत चतुर्थी हो जाएगी. इस दिन गणेश भक्त व्रत कर पूजा अर्चना करते है. हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी व्रत का महत्व बहुत अधिक माना जाता है. आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है. आज 5 सितंबर, शनिवार को यह व्रत किया जा रहा है. विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी व्रत भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang : आज संकष्टी चतुर्थी व्रत है. आज शुद्ध आश्विन कृष्ण पक्ष तृतीय है. 02 बजकर 21 मिनट के उपरांत चतुर्थी हो जाएगी. इस दिन गणेश भक्त व्रत कर पूजा अर्चना करते है. हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी व्रत का महत्व बहुत अधिक माना जाता है. आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है. आज 5 सितंबर, शनिवार को यह व्रत किया जा रहा है. विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी व्रत भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है. भगवान गणेश को सभी देवी-देवताओं ने भी प्रथम पूजनीय माना है. आइये जानते हैं ज्योतिर्विद दैवज्ञ डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज 5 सितंबर के पंचांग के जरिए आज की तिथि का हर एक शुभ मुहूर्त व अशुभ समय…

05 सितम्बर शनिवार

शुद्ध आश्विन कृष्ण पक्ष तृतीय -02:21 उपरांत चतुर्थी
श्री शुभसंवत -2077, शाके -1942, हिजरीसन -1442-43
सूर्यास्त -06:13
सूर्योदय -05:47
सूर्योदय कालीन नक्षत्र- रेवती उपरांत अश्विनी, वृद्धि-योग, वा-करण,
सूर्योदय कालीन ग्रह विचार -सूर्य -सिंह, चंद्रमा-मीन, मंगल- मेष, बुध -कन्या,गुरु-धनु, शुक्र-कर्क, शनि-धनु, राहु-मिथुन, केतु-धनु,

चौघड़िया

प्रात: 06:00 से 07:30 तक चर
प्रातः 07:30 से 09:00 तक लाभ
प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक अमृत
प्रातः10:30 बजे से 12:00 बजे तक काल
दोपहरः 12:00 से 01:30 बजे तक शुभ
दोपहरः 01:30 से 03:00 बजे तक रोग
दोपहरः 03:00 से 04:30 बजे तक उद्वेग
शामः 04:30 से 06:00 तक चर

उपाय

नवरात्र में माता दुर्गाजी को शहद को भोग लगाने से भक्तो को सुंदर रूप प्राप्त होता है व्यक्तित्व में तेज प्रकट होता है।
आराधनाःॐ सौम्यरुपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि तन्नौ सौम्यः प्रचोदयात् ॥
खरीदारी के लिए शुभ समयःदोपहरः12:00 से 01:30 बजे तक लाभ
राहु काल:10:30 से 12:30 बजे तक.
दिशाशूल-नैऋत्य एवं पश्चिम
।।अथ राशि फलम्।।

News Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola