ePaper

Aaj Ka Panchang 27 June 2025: आज 27 जून 2025 का ये है पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और अशुभ समय की पूरी जानकारी

Updated at : 27 Jun 2025 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Panchang 27 June 2025 in Hindi

Aaj Ka Panchang 27 June 2025

Aaj Ka Panchang 27 June 2025: आज का पंचांग हमारे हिन्दू धर्म में किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पूर्व शुभ मुहूर्त का निर्धारण किया जाता है, चाहे वह नया व्यवसाय आरंभ करना हो, विवाह जैसे शुभ कार्य हों, या विशेष त्योहार, व्रत, उत्सव और समारोह. आइए, आज ज्योतिषाचार्य से 27 जून 2025 के पंचांग की तिथि के सभी शुभ मुहूर्त और अशुभ समय के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 27 June 2025: आज 27 जून 2025, शुक्रवार का दिन है. यह दिन हर दृष्टि से शुभ और फलदायी माना जा रहा है. यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत, वाहन, मकान, वस्त्र या आभूषण की खरीदारी का विचार कर रहे हैं, तो आज का दिन इसके लिए उत्तम है. शुक्रवार के दिन ग्रहों की अनुकूलता कई राशियों के लिए भाग्यवृद्धि का संकेत दे रही है. शुभ कार्यों के लिए मुहूर्त और अशुभ समय जानना भी जरूरी है, ताकि आपका कार्य सिद्ध हो सके और शुभ फलों की प्राप्ति हो.

27 जून 2025 शुक्रवार  का पंचांग

आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया दिन -12:58 उपरांत तृतीया
श्री शुभ संवत-2082,शाके-1947,हिजरी सन-1446-47
सूर्योदय 05:00
सूर्यास्त-06:44
सूर्योदय कालीन नक्षत्र- पुनर्वसु उपरांत पुष्य ,
योग – व्याघात ,करण -तै ,
सूर्योदय कालीन ग्रह विचार -सूर्य- मिथुन , चंद्रमा- कर्क , मंगल-सिंह , बुध- कर्क , गुरु-मिथुन ,शुक्र-
मेष ,शनि-मीन ,राहु-कुम्भ , केतु-सिंह

 29 जून से 5 जुलाई 2025 तक का यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा

चौघड़िया शुक्रवार

प्रात: 06:00 से 07:30 तक चर
प्रातः 07:30 से 09:00 तक लाभ
प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक अमृत
प्रातः10:30 बजे से 12:00 बजे तक काल
दोपहरः 12:00 से 01:30 बजे तक शुभ
दोपहरः 01:30 से 03:00 बजे तक रोग
दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक उद्वेग
शामः 04:30 से 06:00 बजे तक चर
उपायः भगवान गणपति की उपासना करें। साथ ही गोशाला में हरे चारे का दान करें।
आराधनाःॐ सौम्यरुपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि तन्नौ सौम्यः प्रचोदयात् ॥
खरीदारी के लिए शुभ समयः
प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक
राहु काल: प्रातः10:30 से दोपहर 12:00 तक
दिशाशूल-नैऋत्य एवं पश्चिम

..अथ राशि फलम्..

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola