खुद को जानने के लिए

Published at :28 Jan 2016 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
खुद को जानने के लिए

अपने ही बारे में सीखने और जानने के लिए नम्रता की अत्यंत आवश्यकता होती है. अगर आप यह कहते हुए सीखना चाहते हैं कि मैं अपने को जानता हूं, तो वहीं पर आप अपने को सीखने-जानने की प्रक्रिया का अंत कर रहे हैं. यदि आप यह कहते हैं कि मुझ में अपने बारे में सीखने-जानने […]

विज्ञापन
अपने ही बारे में सीखने और जानने के लिए नम्रता की अत्यंत आवश्यकता होती है. अगर आप यह कहते हुए सीखना चाहते हैं कि मैं अपने को जानता हूं, तो वहीं पर आप अपने को सीखने-जानने की प्रक्रिया का अंत कर रहे हैं.
यदि आप यह कहते हैं कि मुझ में अपने बारे में सीखने-जानने के लिए है ही क्या, क्योंकि मैं जानता हूं कि मैं क्या हूं?- तो इस तरह भी आप अपने बारे में सीखना-जानना रोक रहे हैं. अपने आप के बारे में जानने और समझने के लिए भी विचारणीय विनम्रता की जरूरत होती है. तो कभी भी न सोचें कि आप कुछ जानते हैं. यहीं से अपने आपको शुरू से जाना जा सकता है और इस दौरान संग्रह प्रवृत्ति को छोड़ दें.
क्योंकि जिस क्षण से आप अपने बारे में ही खोज करते हुए सूचनाओं का संग्रह आरंभ करते हैं, ठीक उसी क्षण से यही ज्ञान उस खोज का आधार बन जाता है, जिसे आप अपनी ही जांच या सीखना कह रहें हैं. इसलिए जो भी आप सीखते या जानते हैं, वह उसी आधार में जुड़ना शुरू हो जाता है, जो कि आप पहले से ही जानते हैं. विनम्रता मन की वह अवस्था है, जिसमें संग्रह या इकट्ठा करने की प्रवृत्ति नहीं होती, जिसमें यह कभी नहीं कहा जाता कि मैं खुद को जानता हूं.
– जे कृष्णमूर्ति
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola