आत्मज्ञान का भान

Updated at :13 Dec 2014 4:30 AM
विज्ञापन
आत्मज्ञान का भान

अकसर लोग मुझसे यह पूछते हैं कि आखिर यह कैसे जानें कि हमें आत्मज्ञान प्राप्त हो गया है या नहीं? जब हमें आत्मज्ञान प्राप्त हो जायेगा तो हमें कैसे मालूम होगा? मैं उन पूछनेवालों से पूछता हूं कि इसका क्या प्रमाण है कि तुम्हारे पैर में दर्द है? तुम यह कैसे जानते हो कि तुम्हारे […]

विज्ञापन

अकसर लोग मुझसे यह पूछते हैं कि आखिर यह कैसे जानें कि हमें आत्मज्ञान प्राप्त हो गया है या नहीं? जब हमें आत्मज्ञान प्राप्त हो जायेगा तो हमें कैसे मालूम होगा? मैं उन पूछनेवालों से पूछता हूं कि इसका क्या प्रमाण है कि तुम्हारे पैर में दर्द है? तुम यह कैसे जानते हो कि तुम्हारे पैर में दर्द है? आत्मज्ञान हो जाने पर ऐसे प्रश्न मन में नहीं उठेंगे.

दूसरों से पूछना कि तुम्हें आत्मज्ञान प्राप्त हो गया है कि नहीं, यह अज्ञानता है. आत्मज्ञान हो जाने पर हमें प्रमाण की आवश्यकता ही नहीं रहती है. जैसे तुम्हारा दर्द, स्वयं ही प्रमाण है, वैसे ही आत्मज्ञान स्वयं ही प्रमाण है. पर कल्पनाओं में नहीं फंसना कि आत्मज्ञान कैसा होगा. बिल्कुल सहज रहो. तुम वो हो, जो तुम हो, इसलिए शांत रहो, विश्राम करो. कुछ करने से आत्मज्ञान नहीं होता, अपितु विश्राम करने से आत्मज्ञान होता है. और विश्राम तुम कुछ करने के बाद ही कर सकते हो.
प्राणायाम और आसन करने से रजोगुण से तुम निवृत्त होते हो. और तब सत्वगुण बढ़ता है. जब ऐसा होता है, तब हम ध्यान कर सकते हैं और फिर इससे सजगता बढ़ती है. अगर ठीक तरह से नींद ना आये तो सत्वगुण नहीं जगेगा. रजोगुण के द्वारा तमोगुण से ऊपर उठा जा सकता है. और रजोगुण से ऊपर उठने के लिए आवश्यकता है विश्राम की और कर्म की. भगवद्गीता में कहा गया है, ‘युक्ताहार विहारस्य योग: भवति सिद्धित:’ समाधि ना तो अधिक सोनेवाले लोगों के लिए है, और ना ही उनके लिए जो बहुत अधिक कार्यों में पूरे दिन व्यस्त रहते हैं.
।। श्री श्री रविशंकर ।।
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola