आत्मिक कल्याण की दिशा

Updated at :04 Nov 2014 9:34 AM
विज्ञापन
आत्मिक कल्याण की दिशा

आनेवाले वक्त में इंसान कई रूपों में इस तरह से सशक्त होगा, जिसकी पहले कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. इसकी वजह होगी कुछ खास तरह की टेक्नोलॉजी का विकास. अगर इंसान विज्ञान और टेक्नोलॉजी के विकास का लाभ उठाना चाहता है, तो यह बेहद महत्वपूर्ण है कि इसे संभालने के लिए वो […]

विज्ञापन

आनेवाले वक्त में इंसान कई रूपों में इस तरह से सशक्त होगा, जिसकी पहले कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. इसकी वजह होगी कुछ खास तरह की टेक्नोलॉजी का विकास. अगर इंसान विज्ञान और टेक्नोलॉजी के विकास का लाभ उठाना चाहता है, तो यह बेहद महत्वपूर्ण है कि इसे संभालने के लिए वो भीतरी तौर पर तैयार हो. अगर ऐसा नहीं होगा, तो यह विकास अपने आप में विनाशकारी साबित होगा.

मैंने सोचा कि इस दिशा में हमें कुछ न कुछ करना चाहिए, क्योंकि हम दूसरे बहुत से लोगों से कई मायनों में ज्यादा शिक्षित, जानकार और बेहतर हालत में हैं कि इस दिशा में कुछ समाधान पेश कर सकें. हर देश अपने यहां एक खास तादाद में इंजीनियर, डॉक्टर, सैनिक, कारोबारी या खिलाड़ी तैयार करने की योजना बनाता है. लेकिन उस देश के लिए ऐसे लोगों को तैयार करना भी जरूरी हो जाता है, जो वैज्ञानिक तरीके से समाज के आत्मिक कल्याण के लिए कुछ कर सकें.

एक बच्चे को जन्म देना किसी औरत के लिए एक बड़ा अनुभव होता है, क्योंकि वह जिंदगी की रचना भले ही नहीं कर रही हो, लेकिन नयी जिंदगी लाने का जरिया जरूर बन रही है. इसी तरह से एक शिक्षक के तौर पर आपके जरिये भौतिक चीजों की अपेक्षा कहीं अधिक बुनियादी चीज आकार ले रही होती है. आज भारत के ऊपर ऐसे शिक्षक तैयार करने की बड़ी जिम्मेदारी है, जो इंसान के आत्मिक कल्याण की दिशा में काम कर सकें.

।। सद्गुरु जग्गी वासुदेव ।।

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola