गोवर्धन पूजा : स्थापित मान्यताओं के विरुद्ध पहला विद्रोह !

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दिवाली की अगली सुबह मनाया जाने वाला गोवर्धन पूजा, गोधन पूजा या अन्नकूट उत्तर भारत के पशुपालकों का बड़ा पर्व है. हमारी संस्कृति में सदियों से स्थापित मान्यताओं के विरुद्ध इसे पहला विद्रोह भी माना जा सकता है. देवराज इंद्र की निरंकुश सत्ता के प्रतिरोध में इस पर्व की शुरुआत द्वापर युग में कृष्ण ने […]

विज्ञापन

दिवाली की अगली सुबह मनाया जाने वाला गोवर्धन पूजा, गोधन पूजा या अन्नकूट उत्तर भारत के पशुपालकों का बड़ा पर्व है. हमारी संस्कृति में सदियों से स्थापित मान्यताओं के विरुद्ध इसे पहला विद्रोह भी माना जा सकता है. देवराज इंद्र की निरंकुश सत्ता के प्रतिरोध में इस पर्व की शुरुआत द्वापर युग में कृष्ण ने की थी.

विज्ञापन

पौराणिक कथा के अनुसार एक बार जब अतिवृष्टि से गोकुल और वृंदावन जलमग्न हो गये, तो वहां के तमाम निवासियों ने अपनी और अपने पशुधन की रक्षा के लिए वर्षा के देवता इंद्र से प्रार्थनाएं कीं. इंद्र को प्रसन्न करने के लिए वैदिक अनुष्ठान किये गये, किंतु भरपूर ‘हवि’ पाने के बावजूद न इन्द्र मेहरबान हुए और न ही वर्षा रुकी. जलप्रलय की स्थिति देख कृष्ण ने अहंकारी इंद्र की आराधना और उनको समर्पित वैदिक अनुष्ठान बंद करा दिये. उस युग में शक्तिशाली इंद्र को गौरव से अपदस्थ कर देना स्थापित सत्ता के विरुद्ध किशोरवय कृष्ण का बड़ा क्रांतिकारी कदम था.

तमाम आशंकाओं के बीच कृष्ण ने गोकुल और वृंदावन के लोगों को ऊंगली से गोवर्धन पर्वत की ओर चलने का संकेत किया. कृष्ण की बात मान कर लोगों ने अपने परिवार, धन-धान्य और पशुओं के साथ गोवर्धन पर्वत की शरण लेकर जलप्रलय से अपनी जान और पशुधन की रक्षा की थी. माना जाता है कि उसी दिन से ऋग्वैदिक ऋचाओं के सबसे शक्तिशाली देवराज इंद्र की पूजा बंद हुई और गोवर्धन पर्वत के प्रति कृतज्ञता-ज्ञापन का अनुष्ठान आरंभ हुआ.
इस दिन पशुधन को स्नान करा कर उन्हें रंग लगाया जाता है, उनके गले में नयी रस्सी डाली जाती है और उन्हें गुड़-चावल खिलाया जाता है. गाय के गोबर से घर-आंगन लीपने के बाद प्रतीकात्मक रूप से गोबर से ही गोवर्धन पर्वत की आकृति बना कर उसके प्रति श्रद्धा निवेदित की जाती है.
इनपुट : ध्रुव गुप्त
सभी पाठकों को गोवर्धन
पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola