साप्ताहिक टैरो राशिफल 14-20 November 2022: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Nov 2022 12:17 AM
Weekly Tarot Rahsifal 14-20 November 2022: मेष से मीन राशि वाले लोग यदि आप इस हफ्ते के बारे में जानना चाहते हैं कि आपके लिए यह सप्ताह 14 से 20 नवंबर 2022 कैसा बीतेगा? तो यहां अपनी राशि अनुसार जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल.

मेष: इस सप्ताह अपने काम पर ध्यान देंगे. अधिक मेहनत करेंगे जिससे व्यापार में वृद्धि होगी. पटरी से उतरी चीजें सामान्य होने में समय लगेगा.

वृष: पिछले हुए अत्यधिक खर्च से सबक लेंगे. आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए जरूरी कदम उठाने पर ध्यान देंगे. निजी जीवन पर ज्यादा ध्यान नहीं रहेगा.

मिथुन: आपके पार्टनर से इस हफ्ते आपका शीत युद्ध शुरू हो सकता है जिसे सुलझने में समय लगेगा. मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी.

कर्क: काम की अधिकता रहेगी और फोकस भी पूरा रहेगा, जिससे समय का अभाव महसूस होगा. दोस्तों, परिवार के सदस्यों को ज्यादा समय नहीं दे पायेंगे.

सिंह: निजी संबंधों में सकारात्मक सुधार होगा. काफी समय से चल रही आर्थिक परेशानी अब पटरी पर आनी शुरू हो जायेगी. बेहतर महसूस होगा.

कन्या: इस हफ्ते खुद के लिए आपको समय मिलेगा. किसी से विवाह या बहस में न पड़ें वरना उसी में उलझे रह जायेंगे.

तुुला: आपका काम अच्छा चलेगा. सुख और शांति का अनुभव करेंगे. अपने पार्टनर को कभी-कभी स्पेस देना सही निर्णय हो सकता है.

वृश्चिक: मन पसंद जीवन साथी मिलने की उम्मीद है. शादी करने का प्लान बना सकते हैं. प्रमोशन मिलने की संभावना है. आपके काम को प्रोत्साहन मिलेगा.

धनु: काम धीमा होने की संभावना है. यात्रा के योग बन रहे हैं. अधिक व्यस्तता के कारण समय की कमी रहेगी. नये काम की शुरुआत कर सकते हैं.

मकर: पूरा हफ्ता हंसी-खुशी के साथ व्यतीत करेंगे. बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है. काम आसानी से बनता चला जायेगा.

कुंभ: निजी जीवन के मुद्दों या रिश्ते चिंता में डाल सकते हैं. जिसकी वजह से काम पर ज्यादा ध्यान देने में परेशानी महसूस करेंगे. टेंशन को हावी न होने दें.

मीन: परिवार के साथ अच्छा समय गुजारेंगे. बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है. समय अच्छा व्यतीत होगा. संबंधेों में प्रगाढ़ता आयेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










