ePaper

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (9 अप्रैल से 15 अप्रैल 2023): जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह ?

Updated at : 08 Apr 2023 11:24 AM (IST)
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (9  अप्रैल  से 15 अप्रैल 2023): जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह ?

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (9 अप्रैल से 15 अप्रैल 2023): साल 2023 का तीसरे महीना यानी अप्रैल 2023 की शुरूआत हो गई है. मेष से मीन राशिवालों के लिए मार्च माह का तीसरे सप्ताह वैसे तो औसत रहेगी, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

विज्ञापन
undefined

मेष साप्ताहिक राशिफल
नए जनसंपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे. तनाव व थकान को अपने ऊपर हावी ना होने दें तथा अपना आत्म बल मजबूत बनाकर रखें. स्टाफ तथा कर्मचारियों का भी पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा. ऑफिस में किसी बात को लेकर अपने सहयोगी के साथ कोई वाद-विवाद हो सकता है.

undefined

वृष साप्ताहिक राशिफल
परिवार के साथ अनावश्यक विवाद भी हो सकता है. गुरु एवं शुक्रवार को संतान से सुख एवं खुशी की प्राप्ति होगी. आपकी आय में वृद्धि होगी एवं विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी. शनिवार का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा.

undefined

 मिथुन साप्ताहिक राशिफल
व्यवसायिक दृष्टि से समय कुछ चुनौतीपूर्ण है. फिर भी आपको अपनी मेहनत और कार्य क्षमता के अनुसार परिणाम हासिल होंगे. सिर्फ थोड़ा संघर्ष बना रहेगा. ऑफिस में किसी बात को लेकर अधिकारियों के साथ कहासुनी हो सकती है.

undefined

कर्क साप्ताहिक राशिफल
आपके नए संपर्क बनेंगे. आय बेहतर बनी रहेगी एवं सहयोग भी प्राप्त होगा. शनिवार को परेशानी भरा समय रह सकता है. पेट एवं कमर में दर्द होने की संभावना है.

undefined

सिंह साप्ताहिक राशिफल
ग्रह स्थिति अनुकूल है. आपके अधिकतर व्यवसायिक कार्य आसानी से संपन्न होंगे. फायदेमंद कॉन्ट्रैक्ट हासिल होंगे परंतु पार्टनरशिप संबंधित व्यवसाय में अधिकतर कार्यभार आपके ऊपर ही रहेगा. आसपास के व्यवसायियों के बीच कोई राजनीति जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है.

undefined

कन्या साप्ताहिक राशिफल
मित्रों  से सहायता प्राप्त होगी एवं छोटी यात्रा सप्ताहांत में होने की संभावना है. आपकी धार्मिक व्यक्तियों से भेंट होगी. शनिवार को बाधाएं समाप्त होंगी.

undefined

तुला साप्ताहिक राशिफल
फोन तथा ईमेल द्वारा व्यवसायिक सूचनाएं मिलेंगी जो कि फायदेमंद रहेंगी. नौकरी तथा व्यवसाय में माहौल को अनुकूल बनाने के लिए आपके प्रयास सफल रहेंगे. कुछ नए कार्य संबंधी योजनाएं भी बनेगी. नौकरी में नए अवसर व ऑफर्स आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं. इसलिए समय व्यर्थ ना करें.

undefined

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
घर में समय बिताएं जो आपके लिए अच्छा होगा. कोई पुराना मामला भी परेशानी खड़ी कर सकता है. प्रेम के मामलों में विवाद हो सकता है. विवाह योग्य लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त होंगे.

undefined

धनु  साप्ताहिक राशिफल
यह समय किसी नए काम अथवा भविष्य संबंधी योजना को अंजाम देने के लिए अनुकूल नहीं है. इस समय कार्यक्षेत्र में वर्तमान व्यवस्था पर ही फोकस बनाकर रखें. नौकरी में अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए किसी गलत रास्ते का चुनाव ना करें. वरना आप मुसीबत में पड़ सकते हैं.

undefined

मकर साप्ताहिक राशिफल
व्यय की अधिकता अज्ञात-भय और चिंता बढ़ाएंगे. आपका मन विचलित रह सकता है. क्रोध की अधिकता होगी एवं संतान से विवाद भी हो सकता है.

undefined

कुंभ साप्ताहिक राशिफल
व्यवसायिक दृष्टिकोण से समय उत्तम है. आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे. सहयोगियों का अपने काम के प्रति पूर्ण रूप से समर्पण काम की उत्पादन क्षमता में वृद्धि करेगा. नौकरी के सिलसिले में कोई यात्रा भी करनी पड़ सकती हैं.

undefined

मीन साप्ताहिक राशिफल
अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे एवं योजनाएं विफल हो सकती हैं. गुरु एवं शुक्रवार को समय बहुत ही पक्ष का रहेगा. हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी एवं प्रसन्नता रहेगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola