आज का लव राशिफल 9 मार्च 2026: मेष से मीन तक जानें किसकी लव लाइफ में घुलेगा प्यार का रंग

आज का लव राशिफल
Aaj Ka Love Rashifal 9 March 2026: क्या आज आपको अपने पार्टनर के साथ प्यार, अपनापन और रोमांस से भरे खूबसूरत पल बिताने का मौका मिलेगा? क्या आज आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी या किसी बात को लेकर मन में उलझन रह सकती है? जानने के लिए पढ़ें आज का लव राशिफल
Aaj Ka Love Rashifal 9 March 2026: आज 09 मार्च 2026, दिन सोमवार है. चैत्र कृष्णपक्ष की षष्ठी तिथि और वृश्चिक राशि में स्थित चंद्रमा के प्रभाव से आज आपका लव राशिफल बेहद रोमांचक और थोड़ा रहस्यमयी रहने वाला है. कुम्भ राशि में बना सूर्य, मंगल, बुध और राहु का चतुर्ग्रही योग और मीन राशि में स्थित शुक्र-शनि आपके प्रेम जीवन में गहरे बदलाव ला रहे हैं. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज प्रेमी-प्रेमिकाओं और विवाहित जोड़ों के लिए दिन कैसा बीतेगा.
आज का लव मेष राशिफल
आज का दिन आपके प्रेम जीवन में एक गहरा तूफान ला सकता है. आपकी राशि से अष्टम भाव में स्थित चंद्रमा और केतु का प्रभाव आपके पार्टनर के मन में संदेह पैदा करेगा. पार्टनर के बीच आज किसी पुरानी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हो सकती है. विवाद अलगाव का कारण भी बन सकती है. शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी की जिद आपके घर की शांति भंग कर सकती है. हालांकि, शाम के समय मंगल के प्रभाव से कुछ रोमान्टिक पल भी आएंगे जो स्थिति को संभाल लेंगे.
आज का लव वृषभ राशिफल
आज आपकी लव लाइफ में खुशियों की दस्तक होने वाली है. आपकी राशि से सप्तम भाव में चंद्रमा का गोचर आपके रिश्तों में स्थायित्व लाएगा. पार्टनर के बीच आज अद्भुत तालमेल दिखेगा. आप एक-दूसरे के साथ भविष्य के सपने बुनेंगे. वैवाहिक जीवन में शुक्र की मीन राशि में स्थिति मधुरता घोलेगी. आज आप पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक डिनर पर जा सकते हैं. आज अनबन खत्म होगी और आप एक-दूसरे की बाहों में सुकून महसूस करेंगे.
आज का लव मिथुन राशिफल
आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए थोड़ा डरावना साबित हो सकता है. आपकी राशि से छठे भाव का चंद्रमा और कुम्भ के राहु-मंगल आपके पार्टनर को हिंसक या गुस्सैल बना सकते हैं. पार्टनर के बीच आज अविश्वास की दीवार खड़ी हो सकती है. सचेत रहें कोई तीसरा व्यक्ति आग में घी डालने का काम करेगा. वैवाहिक जीवन में छोटी सी बात पर बड़ा विवाद होने की आशंका है. धैर्य रखें और शाम तक किसी भी बहस को टालने का प्रयास करें.
आज का लव कर्क राशिफल
आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि पंचम भाव का चंद्रमा आपकी लव लाइफ में रोमांस का तड़का लगाएगा. पार्टनर के बीच आज लंबी दूरी की यात्रा या किसी सरप्राइज गिफ्ट का योग बन रहा है. वैवाहिक जीवन में संतान को लेकर चल रही चिंताएं दूर होंगी और आपसी प्रेम बढ़ेगा. रोमांस के नजरिए से आज का दिन यादगार रहेगा. आज आप अपने साथी के साथ कुछ अंतरंग पल साझा करेंगे.
आज का लव सिंह राशिफल
आज आपके प्रेम जीवन में असुरक्षा की भावना हावी रह सकती है. आपकी राशि में स्थित केतु और चतुर्थ भाव का चंद्रमा मानसिक अशांति दे सकता है. पार्टनर के बीच आज बेवजह की बहस रिश्तों को कमजोर कर सकती है. आज एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखें. वैवाहिक जीवन में माता या किसी महिला सदस्य के हस्तक्षेप से तनाव बढ़ सकता है. रोमांटिक पल आज कम ही मिलेंगे. आज शांति से दिन गुजारना ही बेहतर होगा.
आज का लव कन्या राशिफल
आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा क्योंकि तृतीय भाव का चंद्रमा आपके संवाद को प्रभावशाली बनाएगा. पार्टनर के बीच आज बातचीत के जरिए पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। आज रिश्ते में नई ताजगी आएगी. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग आपको किसी बड़ी मुश्किल से बाहर निकालेगा. शाम का समय बेहद रोमांटिक रहेगा. आज आप साथ में फिल्म देखने या घूमने की योजना बना सकते हैं.
आज का लव तुला राशिफल
आज आपकी लव लाइफ में वाणी का दोष जहर घोल सकता है. द्वितीय भाव का चंद्रमा आपको कड़वा बोलने पर मजबूर कर सकता है. पार्टनर के बीच आज पैसों के लेनदेन को लेकर बड़ी अनबन होने का संकेत है. विवाद रिश्ते के टूटने का कारण भी बन सकता है. वैवाहिक जीवन में तालमेल की कमी खलेगी. आज जीवनसाथी आपसे दूरी बना सकता है. सचेत रहें और पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें ताकि दिन खराब न हो.
आज का लव वृश्चिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा. चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं जो आपको इमोशनल बनाएंगे. पार्टनर के बीच आज भावुकता बढ़ेगी. शनि और शुक्र के प्रभाव से रोमांस में थोड़ी सुस्ती रह सकती है. वैवाहिक जीवन में पार्टनर के प्रति आपका समर्पण बढ़ेगा. पार्टनर का रूखा व्यवहार आपको आहत कर सकता है. शाम होते-होते स्थितियां सुधरेंगी और आप साथ में कुछ सुकून भरे पल बिता पाएंगे.
आज का लव धनु राशिफल
आज का दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए थोड़ा भारी रह सकता है. द्वादश भाव का चंद्रमा और कुम्भ राशि का राहु आपसे कोई गुप्त बात छिपाने के लिए प्रेरित करेगा. पार्टनर के बीच आज अगर कोई राज खुला, तो बड़ा बवाल हो सकता है. रिश्तों मे ईमानदारी बरतें. वैवाहिक जीवन में खर्चों को लेकर विवाद संभव है. हालांकि, बृहस्पति की कृपा से रात तक सब ठीक हो जाएगा. आज आप एक-दूसरे के करीब आएंगे.
आज का लव मकर राशिफल
आज आपके प्रेम जीवन में खुशहाली के योग बन रहे हैं. लाभ भाव का चंद्रमा आपके पुराने प्यार को वापस ला सकता है. पार्टनर के बीच आज खूब मस्ती और रोमांस रहेगा. आज आप एक-दूसरे के साथ सुखद समय बिताएंगे. वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी. जीवनसाथी आपको कोई विशेष उपहार दे सकता है. आज का दिन हर तरह की अनबन को दूर कर रिश्तों को मजबूत बनाने का है.
आज का लव कुम्भ राशिफल
आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा. आपकी राशि में चार ग्रहों की युति आपको बहुत ज्यादा अधिकार जताने वाला बना सकती है. पार्टनर के बीच आज डोमिनेटिंग व्यवहार के कारण झगड़ा हो सकता है. सचेत रहें कि आपका पार्टनर आपसे डरने न लगे. वैवाहिक जीवन में काम के बोझ के कारण आप पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे. उपेक्षित पार्टनर घुटन महसूस करेंगे. आज रोमांटिक पलों की आज कमी रहेगी.
आज का लव मीन राशिफल
आज का दिन आपके लिए प्रेम की नई परिभाषा लेकर आएगा. आपकी राशि में स्थित शुक्र और शनि आपके आकर्षण को बढ़ाएंगे. पार्टनर के बीच आज गहरे जुड़ाव और रोमांस का अनुभव होगा. भाग्य का साथ मिलने से प्रेम विवाह की चर्चा भी हो सकती है. वैवाहिक जीवन में अद्भुत सामंजस्य रहेगा. आप अपने पार्टनर के साथ किसी लंबी यात्रा की प्लानिंग करेंगे. यह समय आपके प्रेम जीवन का स्वर्ण काल साबित हो सकता है.
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: पंचांग 9 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की षष्ठी उपरांत सप्तमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




