ePaper

साप्ताहिक राशिफल 2-8 October 2022: मेष से मीन तक इन राशियों के लिए अत्यंत शुभ है यह सप्ताह

Updated at : 02 Oct 2022 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल 2-8 October 2022: मेष से मीन तक इन राशियों के लिए अत्यंत शुभ है यह सप्ताह

साप्ताहिक राशिफल 2 to 8 October 2022: मेष से मीन राशिवालों के लिए अक्टूबर माह का यह सप्ताह वैसे तो औसत रहेगा, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार सप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

विज्ञापन

मेष राशि: करियर में नई दिशा व नई राह प्राप्त होगी.प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले युवाओं को विशेष उन्नति का योग है. कुछ लोगों के प्रेम-प्रसंग में विवाहादि विषय पर बातचीत चल सकती है. अविवाहित हैं विवाह होने का संयोग बनेगा. भाइयों से सम्पत्ति संबंधी विवाद होने की संभावना.पारिवारिक जीवन में शांति एंव खुशियां बनाए रखने के लिए आप हर संभव प्रयास करेंगे.

शुभ दिन-मंगलवार, वृहस्पतिवार

शुभ रंग-लाल, पिंक, गोल्डेन

शुभ तारीख-2, 4, 6,

वाहन की सवारी सावधानी से करें, चोट-चपेट लगने की आशंका.

Also Read: साप्ताहिक मेष राशिफल 2 से 8 अक्टूबर, संपत्ति संबंधी विवाद होने की संभावना, क्रोध पर नियंत्रण रखें

वृष राशि: आप अपने मन में किसी भी किस्म की नकारात्मक सोच न रखें अन्यथा परेशानी होगी. जॉब में बॉस का सहयोग मिलेगा. पर्सनल लाइफ में शनि की सप्तम स्थान में स्थिति व आपके राशि में दृष्टि के फलस्वरूप प्रेम संम्बनधों को आप गुप्त नहीं रख पाएंगे, जिससे पारिवारिक सुख-शांति में बाधा हो सकती है. पारिवारिक शांति के लिए आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी.

शुभ दिन- सोमवार, बुधवार

शुभ रंग- सफेद, हरा

शुभ तारीख- 4, 7

सावधानी- आर्थिक लेन-देन सावधानी से करें.

Also Read: साप्ताहिक वृष राशिफल 2 से 8 अक्टूबर, परिश्रम का पूरा फल मिलेगा, रुका धन मिलने की संभावना है

मिथुन राशि: जॉब में आपकी खराब हुई छवि को आप एकबार फिर से सुधार पाने में सफल हो सकेंगे. आपके पदोन्नति के पूर्ण योग बने हुए हैं. प्रेम-प्रसंग चल रहा है तो इस समय आप अपने संबंध को गोपनीय नहीं रख पायेंगे जिसके कारण पारिवारिक जीवन में तनाव होगा. खर्च के कारण आर्थिक परेशानी का सामना होगा. यदि कोई पारिवारिक सम्पत्ति सम्बन्धी मामला विवादग्रस्त है तो उसे आपसी सदभाव से सुलझाने की चेष्टा करें.

शुभ दिन- शुक्रवार, शनिवार

शुभ तारीख-2, 6

शुभ रंग- हरा, नीला

सावधानी- अत्यधिक क्रोध-जोश पर नियंत्रण करें.

Also Read: साप्ताहिक मिथुन राशिफल 2 से 8 अक्टूबर, बिजनेस में सफलता मिलेगी,आर्थिक लाभ होगा, इच्छित कार्य पूर्ण होंगे

कर्क राशि: नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको सफलता मिलने में बिलम्ब होगी. आपका आत्मविश्वास काफी प्रबल होगा. कैरियर में बढ़ियां परफॉमेंस देंगे. आपको दोस्तों और परिजनों का सहयोग मिलेगा.आप फैमिली के जिम्मेदारियों को ठीक ढंग से निभाएंगे. प्रेम-प्रसंग में बहुत अच्छा अवसर मिलेगा.बहुत संभव है कि उसी से विवाह का संयोग बने जिससे प्रेम चल रहा है.

शुभ दिन- सोमवार, बृहस्पतिवार

शुभ तारीख- 3, 5

शुभ रंग- गोल्डेन. मरून

सावधानियां- घरेलू समस्याओं पर विशेष ध्यान दें.

Also Read: साप्ताहिक कर्क राशिफल 2 से 8 अक्टूबर, वित्तीय समस्या का समाधान कर सकेंगे, स्वास्थ्य का ध्यान रखें

सिंह राशि: उच्चशिक्षा ग्रहण करने वाले युवक-युवतियों को  सफलता मिलेगी.प्रतियोगी परीक्षा के अनुकूल फल प्राप्त होगा. अविवाहित हैं विवाह का प्रस्ताव मिलेगा. पूंजी निवेश सम्बन्धी योजनाएं पर विशेष ध्यान दें. सपरिवार कहीं बाहर घूमने जाने का प्रोगाम बनेगा. इस सप्ताह मनोरंजन तथा मेल-जोल, भोज और समारोहों में सम्मिलित करने का अवसर मिलेगा.

शुभ दिन-रविवार, बृहस्पतिवार

शुभ तारीख- 5, 8

शुभ रंग- गुलाबी, सिन्दुरी

सावधानियां- जमीन –जायदाद संबधी कार्य में उलझन होगी.

Also Read: साप्ताहिक सिंह राशिफल 2 से 8 अक्टूबर, पूंजी निवेश संबंधी योजनाओं पर विशेष ध्यान दें, मित्रों से मेल बढ़ेगा

कन्या राशि: सितारे आपके पक्ष में हैं. कैरियर को एक नई दिशा मिलेगी. उस दिशा की तरफ चल कर आप अपने कैरियर में ऊंचाइयों को छू पाएंगे. प्रेम संबंधों में पिछले कुछ दिनों से जो समस्यायें चल रही थीं उसका समाधान हो जाएगा. परिवार के सदस्य धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. पारिवार में हर्ष और उल्लास का वातावरण रहेगा. संतान के करियर को लेकर जो चिंता थी, वह दूर होगी.

शुभ दिन- बुधवार, शुक्रवार

शुभ तारीख- 6, 7 ,

शुभ रंग– सफेद, हरा

सावधानियां- किसी पर ज्यादा विश्वास न करें.

Also Read: साप्ताहिक कन्या राशिफल 2 से 8 अक्टूबर, हर्षदायक समाचारों की प्राप्ति होगी, सफलता मिलेगी

तुला राशि: जॉब में बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे. युवा अपने लक्ष्य हासिल करने में समर्थ होंगे. शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी. पूजा-पाठ, धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी. रिश्तेदारों के आगमन से खुशी का वातावरण बनेगा. अपने शरीर-स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

शुभ दिन- बुधवार,शनिवार

शुभ तारीख- 6, 8

शुभ रंग- सिल्वर, ग्रे, नीला

सावधानियां- स्वास्थ्य का ध्यान रखें. 

Also Read: साप्ताहिक तुला राशिफल 2 से 8 अक्टूबर, शुभ समाचार मिलेंगे, पूजा-पाठ, धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी

वृश्चिक राशि: परीक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में मनोनुकूल सफलता की प्राप्ति होगी. आमदनी के नये स्रोत मिलेंगे. सरकारी जॉब करने वालों के ट्रान्सफर होने की संभावना है. पर्सनल लाइफ में प्रेम और सामजंस्य बना रहेगा जो आपको अच्छा मूड प्रदान करेगा. परिजनों के साथ आपसी प्यार बढ़ेगा. रोग-ऋण-शत्रुबाधा से छुटकारा मिलेगी. धन लाभ होगा, मनोकामनाएं पूरी होंगी. समय खुशी से व्यतीत होगा. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगा.

शुभ दिन- मंगलवार, बृहस्पतिवार

शुभ तारीख- 3, 7

शुभ रंग- लाल, गेहुंआ

सावधानी- पुंजी निवेश संबंधी मामलों में सावधानी रखें.

Also Read: साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 2 से 8 अक्टूबर, धन लाभ होगा, मनोकामनाएं पूरी होंगी, समय खुशी से व्यतीत होगा

धनु राशि: काम पर फोकस करें. पॉजिटिव सोच को लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है. नई नौकरी के लिए आपको प्रपोजल मिल सकता है. नवविवाहितों का समय आमोद-प्रमोद में बीतेगा. रोमांस एवं नये प्रेम-प्रसंग के लिए समय अच्छा है. स्वजन-प्रियजनों का आवागमण, धार्मिक कार्य में रुचि, आसपास का माहौल बड़ा खुशनुमा रहेगा. बड़े-बुजुर्गो के व्यवहार से प्यार और खुशी मिलेगी. महत्वपूर्ण समाचारों की प्राप्ति होगी.

शुभ दिन- रविवार,गुरूवार

शुभ तारीख- 3, 6

शुभ रंग-पिंक, गोल्डेन

सावधानी- कार्यक्षेत्र में लापरवाही न करें.   

Also Read: साप्ताहिक धनु राशिफल 2 से 8 अक्टूबर, बड़े-बुजुर्गो के व्यवहार से खुशी मिलेगी, बिजनेस में उन्नति होगी

मकर राशि: कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहें हैं तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी. कारोबार में अचानक फायदा या धनप्राप्ति के योग हैं. जमीन-जायदाद संबंधी कार्य में सफलता, नया घर या फ्लैट खरीदने का प्रोगाम बनेगा.बकाये रकम प्राप्ति. संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा. धार्मिक कार्य में रुचि होगी. वैवाहिक जीवन में किसी बड़ी समस्या का आसानी से समाधान मिलेगा.

शुभ दिन- बुधवार, शनिवार

शुभ तारीख- 4, 8

शुभ रंग- हरा, काला

सावधानी- परिवार, संतान का ध्यान रखें.

Also Read: साप्ताहिक मकर राशिफल 2 से 8 अक्टूबर, नया घर या फ्लैट खरीदने का प्रोगाम बनेगा, बकाये रकम की प्राप्ति होगी

कुंभ राशि: शोध, लेखन तथा रचनात्मक कार्य और अपने शौक पूरे करने से अत्यधिक आनंद की प्राप्ति होगी. करियर को लेकर जो चिन्ता थी वह दूर होगी. नौकरी में पदोन्नति होने का संयोग बनेगा. पिछले कई दिनों से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा. अविवाहितों का विवाह होने के लिए बात आगे बढ़ेगा. धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी. मानसिक शांति मिलेगी. सपरिवार भ्रमण-मनोरंजन का साधन बनेगा.      

शुभ दिन- सोमवार, शुक्रवार

शुभ तारीख-2, 8

शुभ रंग- सफेद, नीला

सावधानी- वाद-विवाद, लड़ाई-झगड़ा से दूर रहें.

Also Read: साप्ताहिक कुम्भ राशिफल 2 से 8 अक्टूबर, नौकरी में पदोन्नति होने का संयोग बनेगा, मानसिक शांति मिलेगी

मीन राशि: बिजनेस की स्थिति आपके नियत्रंण में रहेगी. आमदनी के नये स्रोत प्राप्त होंगे. इस सप्ताह ग्रहयोग अनुकूल है. प्रेम संबंध में आपसी संबंध में मधुरता बढ़ेगी. सक्रिय व्यक्तित्व व बौद्धिक ऊंचाइयां प्राप्त करेंगे. कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बनेगा. नौकर-चाकर, वाहन का उत्तम सुख मिलेगा. मकान और प्रॉपर्टी संबंधित काम बनेंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

शुभ दिन- रविवार, मंगलवार

शुभ तारीख- 5, 8

शुभ रंग- सिन्दुरी, ओरेंज

सावधानी- वाहन की सवारी सावधानी से करें दुर्घटना की आशंका.

Also Read: साप्ताहिक मीन राशिफल 2 से 8 अक्टूबर, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, आमदनी के नये स्रोत प्राप्त होंगे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola