दिल की बात होगी पूरी या बढ़ेगी दूरी? पढ़ें 19 से 25 अप्रैल का साप्ताहिक लव राशिफल

Published by :Shaurya Punj
Published at :18 Apr 2026 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
Weekly Love Horoscope 19 to 25 April 2026

19 से 25 अप्रैल साप्ताहिक राशिफल 2026

Weekly Love Horoscope 19 to 25 April 2026: यह सप्ताह 19 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक रहने वाला है. पंचांग के अनुसार इस हफ्ते की शुरुआत वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से होगी और समापन नवमी तिथि पर होगा. इस दौरान ग्रहों की चाल आपकी लव लाइफ पर गहरा प्रभाव डालने वाली है.

विज्ञापन

Weekly Love Horoscope 19 to 25 April 2026: यह सप्ताह प्रेम और रिश्तों के लिहाज से कई नए संकेत लेकर आ रहा है. ग्रहों की चाल आपकी लव लाइफ पर सीधा प्रभाव डालेंगे. सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा मेष राशि में रहने से भावनाएं तेज और अभिव्यक्ति खुलकर होगी, जिससे प्रेमी जोड़ों के बीच नजदीकियां बढ़ सकती हैं. वहीं जैसे-जैसे चंद्रमा वृषभ, मिथुन और कर्क राशि की ओर बढ़ेंगे, रिश्तों में स्थिरता, समझदारी और भावनात्मक गहराई का संचार होगा. शुक्र का वृषभ में होना प्रेम में मधुरता और आकर्षण को बढ़ाएगा, जबकि सूर्य का मेष में होना अहंकार से टकराव भी करा सकता है. ऐसे में इस सप्ताह प्यार में संतुलन और धैर्य बनाए रखना बेहद जरूरी रहेगा, ताकि रिश्तों में मिठास बनी रहे और गलतफहमियों से बचा जा सके. आइए जानते है इस सप्ताह आपका प्रेम जीवन कैसा रहने वाला हैं.

मेष लव राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए प्रेम और रिश्तों में नई ऊर्जा लेकर आने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी ही राशि में रहकर आत्मविश्वास और आकर्षण बढ़ाएंगे, जिससे प्रेमी-प्रेमिका के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी. सूर्य भी मेष में होने से आप रिश्तों में पहल करने से नहीं हिचकेंगे. मंगल, बुध और शनि के मीन राशि में होने से कभी-कभी मन में भ्रम या भावुकता आ सकती है, जिससे छोटे-छोटे मतभेद संभव हैं. जीवन साथी के साथ खुलकर बातचीत करना जरूरी रहेगा. माता-पिता का सहयोग मिलेगा, लेकिन भाई-बहनों के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है. सप्ताह के मध्य में चंद्रमा वृषभ और मिथुन में जाने से रोमांस के अवसर मिलेंगे.

वृषभ लव राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए रिश्तों में स्थिरता और मिठास लेकर आएगा. शुक्र आपकी ही राशि में विराजमान होकर प्रेम जीवन को खूबसूरत बनाएंगे. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आकर्षण और समझ बढ़ेगी. चंद्रमा के विभिन्न राशियों में गोचर से भावनाओं में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन आप संतुलन बनाए रखेंगे. मंगल, बुध और शनि मीन में होने से आप अपने पार्टनर के प्रति अधिक संवेदनशील रहेंगे. जीवन साथी के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे. माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा और परिवार में सुखद माहौल रहेगा. भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर होंगे. सप्ताह के अंत में रोमांटिक पल मिलेंगे और रिलेशनशिप मजबूत होगी.

मिथुन लव राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए प्रेम जीवन में नए अवसर लेकर आएगा. देव गुरु बृहस्पति आपकी राशि में होने से रिश्तों में विस्तार और समझ बढ़ेगी. चंद्रमा के मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क में गोचर से भावनात्मक संतुलन का लाभ मिलेगा. प्रेमी-प्रेमिका के बीच संवाद बेहतर रहेगा, लेकिन कभी-कभी भ्रम की स्थिति बन सकती है. मंगल, बुध और शनि आपकी राशि के दशम भाव में होने से करियर का दबाव रिश्तों पर असर डाल सकता है. जीवन साथी के साथ समय की कमी महसूस हो सकती है, इसलिए उन्हें समय देना जरूरी होगा. माता-पिता का सहयोग मिलेगा और भाई-बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे. सप्ताह के अंत में रोमांस के अच्छे अवसर मिलेंगे.

कर्क लव राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण रहने वाला है. सप्ताह के अंत में चंद्रमा आपकी राशि में आकर भावनाओं को गहरा करेंगे. प्रेमी-प्रेमिका के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी, लेकिन शुरुआत में कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं. मंगल, बुध और शनि आपकी राशि के नवम भाव में होने से आप अपने पार्टनर के प्रति अधिक संवेदनशील रहेंगे. जीवन साथी के साथ समझदारी से काम लेने की जरूरत है. माता-पिता का सहयोग मिलेगा और परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. भाई-बहनों के साथ तालमेल बना रहेगा. सप्ताह के अंत में रिश्तों में मजबूती आएगी और रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा.

सिंह लव राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है. केतु आपकी राशि में होने से कभी-कभी दूरी या भ्रम की स्थिति बनेगी. चंद्रमा के विभिन्न राशियों में गोचर से भावनाएं बदलती रहेंगी. प्रेमी-प्रेमिका के बीच गलतफहमियों से बचना जरूरी होगा. सूर्य मेष में होने से आप अपने रिश्तों को लेकर स्पष्ट रहेंगे. मंगल, बुध और शनि आपकी राशि के अष्टम भाव में होने से आप थोड़ा अस्थिर महसूस करेंगे. जीवन साथी के साथ धैर्य से काम लें. माता-पिता का सहयोग मिलेगा, लेकिन भाई-बहनों के साथ विचारों में मतभेद हो सकते हैं. सप्ताह के अंत में स्थिति बेहतर होगी और रिश्तों में सुधार आएगा.

कन्या लव राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए रिश्तों में समझ और संतुलन लाने वाला रहेगा. क्योंकि आपकी राशि के सातवें भाव में मंगल, बुध और शनि के होने से आपके रिश्तों में गंभीरता आएगी. प्रेमी-प्रेमिका के बीच गहराई बढ़ेगी. इस हफ्ते चंद्रमा के गोचर से भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेगा. जीवन साथी के साथ बातचीत से समस्याओं का समाधान होगा. शुक्र के वृषभ राशि में होने से रोमांस के अवसर मिलेंगे. माता-पिता का सहयोग मिलेगा और परिवार में शांति बनी रहेगी. भाई-बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे. सप्ताह के अंत में कर्क चंद्रमा से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा.

तुला लव राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए प्रेम जीवन में संतुलन और समझ का समय रहेगा. शुक्र ग्रह वृषभ राशि में स्थित रहकर आपके रिश्तों में आकर्षण बढ़ाएंगे. प्रेमी-प्रेमिका के बीच रोमांस बढ़ेगा. चंद्रमा के गोचर से भावनात्मक स्थिति बदलती रहेगी. मंगल, बुध और शनि के मीन राशि में होने से कभी-कभी मन में असमंजस हो सकता है. जीवन साथी के साथ समय बिताना जरूरी होगा. माता-पिता का सहयोग मिलेगा और भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. सप्ताह के अंत में कर्क चंद्रमा से रिश्तों में भावनात्मक गहराई आएगी.

वृश्चिक लव राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए प्रेम जीवन में गहराई और संवेदनशीलता लेकर आएगा. इस हफ्ते आप भावनात्मक रूप से ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे. प्रेमी-प्रेमिका के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी. चंद्रमा के गोचर से कभी-कभी मन में अस्थिरता आएगी. जीवन साथी के साथ विश्वास बनाए रखना जरूरी होगा. माता-पिता का सहयोग मिलेगा और परिवार में सुखद माहौल रहेगा. भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर होंगे. सप्ताह के अंत में रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा.

धनु लव राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए रिश्तों में नई उम्मीदें लेकर आएगा. चंद्रमा के गोचर से भावनाएं बदलती रहेंगी. रिश्तों में विस्तार और नई शुरुआत के संकेत मिलेंगे. प्रेमी-प्रेमिका के बीच समझ बढ़ेगी. आपकी राशि चतुर्थ भाव में मंगल, बुध और शनि की मौजूदगी संकेत दे रही है कि पारिवारिक मामलों का असर रिश्तों पर पड़ेगा. जीवन साथी के साथ समय बिताना बेहतर होगा. माता-पिता का सहयोग मिलेगा और भाई-बहनों के साथ रिश्ते सामान्य रहेंगे. सप्ताह के अंत में रोमांस के अवसर मिलेंगे.

मकर लव राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए प्रेम जीवन में संतुलन और धैर्य का समय रहेगा. चंद्रमा के गोचर से भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेगा. आपकी राशि के तृतीय भाव में मंगल, बुध और शनि के होने से आप रिश्तों को लेकर गंभीर रहेंगे. प्रेमी-प्रेमिका के बीच समझ बढ़ेगी, लेकिन कभी-कभी दूरी महसूस हो सकती है. जीवन साथी के साथ बातचीत जरूरी होगी. माता-पिता का सहयोग मिलेगा और परिवार में शांति बनी रहेगी. भाई-बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे. सप्ताह के अंत में कर्क चंद्रमा से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा.

कुंभ लव राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए रिश्तों में नए अनुभव लेकर आएगा. राहु आपकी राशि में होने से आप रिश्तों में नए प्रयोग कर सकते हैं. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आकर्षण बढ़ेगा. चंद्रमा के गोचर से भावनात्मक स्थिति बदलती रहेगी. आपकी राशि के दूसरे भाव में स्थित मंगल, बुध और शनि के कारण मानसिक तनाव मिलेगा, जिसका असर रिश्तों पर पड़ सकता है. जीवन साथी के साथ धैर्य से काम लें. माता-पिता का सहयोग मिलेगा और भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर होंगे. सप्ताह के अंत में रिश्तों में सुधार आएगा.

ये भी पढ़ें: हर राशि के लिए नए मौके और बड़ा बदलाव, पढ़ें अपना 19-25 अप्रैल 2026 का साप्ताहिक राशिफल

मीन लव राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए प्रेम जीवन में भावनात्मक गहराई लेकर आएगा. क्योंकि आपकी ही राशि में मंगल, बुध और शनि के होने से आप रिश्तों को लेकर गंभीर रहेंगे. प्रेमी-प्रेमिका के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी, लेकिन कभी-कभी गलतफहमियां हो सकती हैं. चंद्रमा के गोचर से भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेगा. जीवन साथी के साथ खुलकर बातचीत जरूरी होगी. आपकी राशि के तृतीय भाव में शुक्र के होने से रोमांस के अवसर मिलेंगे. माता-पिता का सहयोग मिलेगा और परिवार में सुखद माहौल रहेगा. सप्ताह के अंत में रिश्तों में मजबूती आएगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola