ePaper

Weekly Horoscope 27 April To 3 May 2025: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से लेकर मीन राशि का 27 अप्रैल से 3 मई का साप्ताहिक राशिफल

Updated at : 27 Apr 2025 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
Weekly Horoscope 27 April To 3 May 2025 in Hindi

Weekly Horoscope 27 April To 3 May 2025

Weekly Horoscope 27 April To 3 May 2025: नए हफ्ते का आरंभ हो चुका है. मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए 27 अप्रैल से लेकर 3 मई कैसा बीतेगा, जानें डॉ एन के बेरा से साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन

Weekly Horoscope 27 April To 3 May 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार, आने वाले सप्ताह में कुछ राशियों के लिए ग्रहों की गति विशेष महत्व रखेगी. ज्योतिषार्य डॉ एन के बेरा से जानें कि 27 अप्रैल से 3 मई 2025 के साप्ताहिक राशिफल में मेष से मीन राशि तक के लिए क्या विशेष रहेगा.

मेष (Aries):इस सप्ताह करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. परिश्रम का फल मिलेगा.पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. स्वास्थ्य में हल्की थकान संभव है. यात्राओं में सावधानी रखें.

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.

मेष साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, आपके विरोधियों के लिए चुनौती बन सकती है 

वृषभ (Taurus):आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. निवेश के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. पारिवारिक मतभेदों से बचें. प्रेम संबंधों में नयापन आएगा. छात्रों के लिए अच्छा समय है.

उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं.

वृष साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, बिजनेस से जुड़ी बातें हर किसी से साझा न करें

मिथुन (Gemini):कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभदायक रहेगी. सेहत का ख्याल रखें, विशेषकर गले-सांस से जुड़ी समस्याओं में सतर्कता बरतें.

उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करें.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, करियर और लक्ष्यों की अनदेखी न करें

कर्क (Cancer):भावनाओं में बहकर निर्णय न लें. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. पार्टनर से मधुरता बढ़ेगी. खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है.

उपाय: चावल का दान करें.

कर्क साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, थोड़ी सी लापरवाही से नुकसान हो सकता है

सिंह (Leo):इस सप्ताह प्रतिष्ठा बढ़ेगी.व्यापार में लाभ के संकेत हैं. पारिवारिक माहौल में खुशहाली रहेगी. मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन करें.

उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें.

सिंह साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, मानसिक तनाव बढ़ने की संभावना है

कन्या (Virgo):नौकरी बदलने या नई शुरुआत के संकेत हैं. आत्मविश्वास बना रहेगा. सेहत का विशेष ध्यान रखें, विशेषकर पाचन संबंधी समस्याओं से सावधान रहें.

उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें.

कन्या साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, संयम और धैर्य से काम लेना ही बेहतर रहेगा

तुला (Libra):आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रिश्तों में नई ऊर्जा आएगी. लंबी यात्रा का योग बन सकता है. किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लाभकारी होगी.

उपाय: दही का दान करें.

तुला साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, किसी गंभीर आर्थिक संकट से बचेंगे

वृश्चिक (Scorpio):कार्यस्थल पर चुनौतियां आएंगी लेकिन धैर्य से समाधान संभव है. प्रेमीजन से संबंध मधुर होंगे. सेहत को लेकर सावधानी रखें, विशेषकर चोट से बचें.

उपाय: हनुमान मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, सहकर्मियों के साथ पुराने मतभेद खत्म होंगे

धनु (Sagittarius):विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा के अवसर मिल सकते हैं. धन लाभ के प्रबल योग हैं. दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा. सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा.

उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें.

धनु साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, आर्थिक लाभ के शुभ संकेत मिल रहा है

मकर (Capricorn):पुराने रुके कार्य पूरे होंगे. आर्थिक निवेश से लाभ होगा. कुछ घरेलू परेशानियां आ सकती हैं, धैर्य रखें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

उपाय: शनिदेव को तेल अर्पित करें.

मकर साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, अपनों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है

कुंभ (Aquarius):नई योजनाएं सफल होंगी. व्यवसाय में उन्नति होगी. मित्रों से सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में भी अनुकूलता रहेगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.

उपाय: जरूरतमंदों को नीला वस्त्र दान करें.

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, धन की कमी महसूस होगी

मीन (Pisces):इस सप्ताह मन में आध्यात्मिक भावनाएं प्रबल होंगी. कार्यक्षेत्र में नई शुरुआत हो सकती है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. खर्च बढ़ सकते हैं.

उपाय: पीपल के पेड़ को जल दें और सात परिक्रमा करें.

मीन राशि राशि साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola