कर्क साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, थोड़ी सी लापरवाही से नुकसान हो सकता है

Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Apr 2025 5:52 AM

विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope 28 April to 4 May 2025

Cancer Weekly Horoscope 28 April to 4 May 2025: कर्क राशि के लिए 28 अप्रैल से 4 मई 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope 28 April to 4 May 2025: अप्रैल माह का अंतिम और मई महीने का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल.

कर्क साप्ताहिक राशिफल (28 अप्रैल-04 मई 2025)

इस सप्ताह आपको पैरों में दर्द, मोच या जोड़ों की तकलीफ से राहत मिलने की संभावना है. विशेष रूप से 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए यह समय सेहत के लिहाज़ से काफी लाभकारी रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार के चलते आप घरेलू ज़रूरतों की खरीदारी आसानी से कर पाएंगे, जिससे न केवल घर के सदस्य प्रसन्न होंगे बल्कि आपको भी और अच्छा करने की प्रेरणा मिलेगी. इस हफ्ते आप अपने दोस्तों और करीबी लोगों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिता सकते हैं. पिकनिक या किसी सुंदर जगह पर यात्रा का प्लान भी बन सकता है. हालांकि, वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही से नुकसान हो सकता है. ग्रहों की स्थिति दर्शाती है कि इस समय कुछ लोगों को मनचाहा स्थानांतरण या नौकरी में सकारात्मक बदलाव मिल सकता है. साथ ही, चंद्र राशि से शनि का आठवें भाव में होना संकेत करता है कि कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंधों को मजबूत बनाकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. सप्ताह के अंत में अचानक घर में मेहमानों का आना, खासकर विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में रुकावट का कारण बन सकता है. वे पढ़ाई से ध्यान हटाकर ज़्यादा समय मेहमानों के साथ बिता सकते हैं, जिससे होमवर्क छूट सकता है. ऐसे में छात्रों को चाहिए कि वे संतुलन बनाए रखें और पढ़ाई को भी उचित समय दें.

मेष साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, आपके विरोधियों के लिए चुनौती बन सकती है 

वृष साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, बिजनेस से जुड़ी बातें हर किसी से साझा न करें

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, करियर और लक्ष्यों की अनदेखी न करें

कर्क साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, थोड़ी सी लापरवाही से नुकसान हो सकता है

शुभ रंग- पिंक, पर्पल
शुभ अंक-4,7
शुभ दिन- सोमवार, बुधवार

सिंह साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, मानसिक तनाव बढ़ने की संभावना है

कन्या साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, संयम और धैर्य से काम लेना ही बेहतर रहेगा

तुला साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, किसी गंभीर आर्थिक संकट से बचेंगे

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, सहकर्मियों के साथ पुराने मतभेद खत्म होंगे

कर्क राशि वालों का स्वभाव

कर्क राशि के व्यक्ति अत्यधिक संवेदनशील होते हैं और दूसरों के जीवन में गहरी रुचि रखते हैं. इस राशि के लोगों को अपने जन्म स्थान से विशेष लगाव होता है. चंद्रमा के प्रभाव के कारण इन्हें स्थान परिवर्तन करना पड़ता है. इनके स्वभाव में दृढ़ता के साथ-साथ कुछ कमजोरियां भी होती हैं.

धनु साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, आर्थिक लाभ के शुभ संकेत मिल रहा है

मकर साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, अपनों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है 

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, धन की कमी महसूस होगी

मीन राशि राशि साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola