मकर साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, अपनों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है

Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Apr 2025 5:47 AM

विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope 28 April to 4 May 2025

Capricorn Weekly Horoscope 28 April to 4 May 2025: मकर राशि के लिए 28 अप्रैल से 4 मई 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope 28 April to 4 May 2025: अप्रैल माह का अंतिम और मई महीने का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल.

मकर साप्ताहिक राशिफल (28 अप्रैल-04 मई 2025)

यह सप्ताह स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी सकारात्मक रहेगा. आपकी सेहत के प्रति जागरूकता और नियमित दिनचर्या आपको कई बीमारियों से बचाने में सहायक सिद्ध होगी. इसलिए योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में बनाए रखें और हरी पत्तेदार सब्ज़ियों का सेवन जरूर करें. आर्थिक मामलों में आपकी थोड़ी लापरवाही, भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती है. इस सप्ताह आपको धन संचय के विषय में गंभीरता से सोचने की ज़रूरत है. बेहतर होगा कि आप घर के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह लें, क्योंकि उनका अनुभव आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित करने में अहम भूमिका निभा सकता है. कार्यस्थल पर अत्यधिक व्यस्तता के कारण आपके वैवाहिक जीवन में तनाव आ सकता है. हो सकता है आप कोई पारिवारिक वादा निभाने में असफल रहें, जिससे अपनों की नाराजगी झेलनी पड़े. इसलिए कोशिश करें कि अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें. इस सप्ताह आप अपनी योजनाओं और रणनीतियों पर दोबारा विचार करेंगे. यद्यपि आपके काम के परिणाम संतोषजनक होंगे, फिर भी मन में और अधिक पाने की चाह आपको बेचैन कर सकती है. ऐसे में आत्ममंथन करें और संतुलित सोच विकसित करें. छात्रों के लिए यह सप्ताह अनुशासन और आत्म-प्रस्तुति के महत्व को समझने का समय है. स्कूल या कॉलेज जाते समय अपने पहनावे और सोच में संयम रखें, क्योंकि आपका व्यक्तित्व आपकी छवि का दर्पण होता है.

मेष साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, आपके विरोधियों के लिए चुनौती बन सकती है 

वृष साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, बिजनेस से जुड़ी बातें हर किसी से साझा न करें

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, करियर और लक्ष्यों की अनदेखी न करें

कर्क साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, थोड़ी सी लापरवाही से नुकसान हो सकता है

शुभ रंग– पिंक, पर्पल
शुभ अंक-2,7
शुभ दिन- रविवार, गुरुवार

सिंह साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, मानसिक तनाव बढ़ने की संभावना है

कन्या साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, संयम और धैर्य से काम लेना ही बेहतर रहेगा

तुला साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, किसी गंभीर आर्थिक संकट से बचेंगे

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, सहकर्मियों के साथ पुराने मतभेद खत्म होंगे

मकर राशि वालों का स्वभाव

मकर राशि के व्यक्तियों की याददाश्त अत्यंत प्रबल होती है. इसके साथ ही, उनके विचारों में गहराई भी होती है. आर्थिक मामलों में मकर राशि के व्यक्ति अधिक सतर्कता से कार्य करते हैं. सबसे महत्वपूर्ण यह है कि मकर राशि के जातक एक साथ कई कार्यों को करने की क्षमता रखते हैं.

धनु साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, आर्थिक लाभ के शुभ संकेत मिल रहा है

मकर साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, अपनों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है 

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, धन की कमी महसूस होगी

मीन राशि राशि साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola